बहराइच में सड़क न बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bahraich
  • Bahraich Road Protest: Villagers Demand Construction Over Waterlogging

बहराइच में सड़क न बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनीअनुराग पाठक | बहराइचकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच जिले के शिवपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नकहा के मजरा पंडित पुरवा में गुरुवार दोपहर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क निर्माण न होने को लेकर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बरसों से खराब पड़ी सड़क के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ जाती है मुश्किल

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

बीडीओ को सौंपा पत्र, आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सड़क गांव के विकास की आधारशिला होती है और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

प्रदर्शन में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मिश्रा के अलावा निरंजन कुमार, अनूप, दुलारे, राजू, सौरभ मिश्रा, बाबूराम, दिनेश कुमार, सूरज शर्मा, संगीता देवी, मीरा देवी, आरती देवी, शांति देवी, अलका, सुशीला देवी, राम लली सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

    You Missed

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर