हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bajrangi Bhaijaan Actor Manoj Bakshi Shares Shooting Story | Harshaali Spat Salman 20 Times

हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मनोज बक्शी ने एक पाकिस्तानी पुलिस अफसर (कुरैशी) का किरदार निभाया था। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मनोज बक्शी ने एक पाकिस्तानी पुलिस अफसर (कुरैशी) का किरदार निभाया था।

फिल्म बजरंगी भाईजान के सेट से जुड़ा एक किस्सा एक्टर मनोज बख्शी ने हाल ही में शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा को सीन की जरूरत के चलते कई बार सलमान खान के हाथ पर थूकना पड़ा। मनोज ने बताया कि सलमान ने बिना किसी हिचक के करीब 20 बार अपना हाथ आगे कर दिया।

मनोज बख्शी ने वरुण तिवारी के साथ बातचीत में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग का एक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान खान का व्यवहार बेहद सहज और विनम्र है।

मनोज बख्शी की सलमान खान के साथ पुरानी तस्वीर।मनोज बख्शी की सलमान खान के साथ पुरानी तस्वीर।

हर्षाली को नॉनवेज खाते हुए सीन करना था

मनोज के अनुसार, फिल्म के एक सीन में मुन्नी का किरदार निभा रहीं हर्षाली मल्होत्रा को कैमरे की ओर देखकर नॉन-वेज खाते हुए दिखाना था। डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशानुसार उन्हें चबा-चबाकर खाना था, लेकिन कई बार उनके मुंह में बड़ा टुकड़ा आ जाता था, जिसे वह चबा नहीं पा रही थीं।

ऐसी स्थिति में शूटिंग रोकने के बजाय सलमान खान ने अपना हाथ आगे बढ़ाकर हर्षाली से कहा था कि वह उसमें थूक दें। मनोज बख्शी के मुताबिक, सीन के दौरान ऐसा करीब 20 बार हुआ और सलमान ने एक बार भी असहजता नहीं जताई।

मनोज ने बताया कि यह देखकर उन्होंने सलमान से कहा था कि वह दूसरे के बच्चे के लिए ऐसा क्यों कर रहे हैं। इस पर सलमान ने जवाब दिया कि वह ऐसे ही हैं।

बता दें कि मनोज बख्शी जब तक है जान, दिल्ली बेली, मदारी, नो वन किल्ड जेसिका, गदर 2 और अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

बजरंगी भाईजान सुपरहिट फिल्म थी

बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा की बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। ‘बजरंगी भाईजान’ सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 921 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा ने 'मुन्नी' (शाहिदा) का किरदार निभाया था।‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली मल्होत्रा ने ‘मुन्नी’ (शाहिदा) का किरदार निभाया था।

हर्षाली मल्होत्रा को बजरंगी भाईजान के लिए करीब 5,000 लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुना गया था। फिल्म के समय वह छह साल की थीं और अब 18 साल की हो गई हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म 'अखंडा 2: थांडवम' से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया है।हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म ‘अखंडा 2: थांडवम’ से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया है।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘लापता लेडीज’ एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी: रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

    रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे|मैहर,Maihar - Dainik Bhaskar0:59Play videoPlay videoमैहर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगे गए ₹20 करोड़: लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थी

    लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!: क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे

    क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Bulldozer Action | Residents Meet DM Against Colony Demolition बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़…

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Singer Video; Sadhu Tiwari PM Modi Bhajan Clubbing Photos | Parvati Song कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग…

You Missed

‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 1 views
‘Star Wars’: Jon Watts to Direct Next Movie for Lucasfilm

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 1 views
बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Channel Finder: Tulsa

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Channel Finder: Tulsa

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल