बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारे गूंजे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Ballia Shravan Somwari | Shivalaya Jalabhishek Har Har Mahadev Darshan

बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारे गूंजेपुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर बलिया के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘ऊं नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में भोर की पहली किरण फूटने से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। कई मंदिरों को प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों के साथ झालरों से सजाया गया था। मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर भी विशेष सजावट की गई थी।

जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भोर से ही लंबी कतारें लग गईं।

इसके अतिरिक्त, कारो स्थित कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बांसडीह तहसील क्षेत्र के असेगा स्थित शोकहरण नाथ शिव मंदिर, अवनिनाथ महादेव मंदिर, लखनेश्वरडीह स्थित महादेव मंदिर, छितौनी में बाबा छितेश्वरनाथ शिव मंदिर, शोभनाथ धाम स्थित शिव मंदिर, रेवती में बुढ़वा शिव मंदिर और घोंघा स्थित सैदनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।

शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सहायता दल के सदस्य तैनात थे। जिला प्रशासन द्वारा भी सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

सोमवारी के अवसर पर मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठान और पूजन अर्चन किए गए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अखंड दीप भी जलाए। बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर, कैलाश धाम मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों के बाहर प्रसाद, फूल, बिल्वपत्र के अलावा भांग और धतूरे की दुकानें भी सजी थीं। भक्तों ने फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, धूप, दीप, नैवेद्य और अगरबत्ती से भोले शंकर की पूजा-अर्चना की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए