एनएचएम घोटाले पर बढ़ा सियासी दबाव:बलरामपुर में10 विधायकों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जांच की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Balrampur
  • Balrampur: 10 MLAs Write CM Yogi Demanding Probe | NHM Scam

एनएचएम घोटाले पर बढ़ा सियासी दबाव:बलरामपुर में10 विधायकों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जांच की मांगसुजीत कुमार | बलरामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) घोटाले में मुख्य आरोपित पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। देवीपाटन मंडल के 10 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर घोटाले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शेष आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। इस पत्र के सामने आने के बाद मामले में राजनीतिक दबाव बढ़ता दिख रहा है।

विधायकों ने अपने पत्र में कहा है कि बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा सहित देवीपाटन मंडल के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उनका तर्क है कि केवल कुछ लोगों की गिरफ्तारी से जांच का उद्देश्य पूरा नहीं होगा, बल्कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर उन सभी व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए जिन्होंने किसी भी स्तर पर घोटाले को अंजाम दिया या उसे संरक्षण दिया।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा और श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय समेत कुल 10 विधायकों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। विधायकों ने जोर दिया कि स्वास्थ्य योजनाओं के लिए जारी सरकारी धन जनता के हितों से जुड़ा होता है, इसलिए इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

बीते सोमवार को पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की नियमित जमानत और बलरामपुर, श्रावस्ती तथा गोंडा में दर्ज मुकदमों में अग्रिम जमानत याचिकाएं अदालत द्वारा खारिज किए जाने के बाद विजिलेंस ने जांच की गति तेज कर दी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अब विवेचना बिना किसी कानूनी बाधा के आगे बढ़ेगी और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम वित्तीय लेनदेन, नियुक्तियों, भुगतान, सरकारी अभिलेखों और प्रशासनिक निर्णयों की पूरी कड़ी का मिलान कर रही है। इसके साथ ही, पूर्व में तैनात कुछ चर्चित लिपिकों, अस्पताल कर्मियों और अन्य कर्मचारियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी भी की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Police Encounter | Rape Accused Arrested After Gunshot बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार,…

    लखनऊ टुडे, 8 अक्टूबर- आपके काम की खबर:11वीं स्पेस एप्लीकेशन एडाॅप्शन कार्यशाला, बनारस घराना की चित्रकला प्रदर्शनी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Today | Space Application Workshop & Banaras Art Exhibition लखनऊ टुडे, 8 अक्टूबर- आपके काम की खबर:11वीं स्पेस एप्लीकेशन एडाॅप्शन कार्यशाला, बनारस घराना…

    You Missed

    4-Year-Old Boy Dies At Hillsborough Daycare, Says Mother Seeking Answers

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 2 views
    4-Year-Old Boy Dies At Hillsborough Daycare, Says Mother Seeking Answers

    बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 3 views
    बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

    Steelers make roster moves

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 5 views
    Steelers make roster moves

    लखनऊ टुडे, 8 अक्टूबर- आपके काम की खबर:11वीं स्पेस एप्लीकेशन एडाॅप्शन कार्यशाला, बनारस घराना की चित्रकला प्रदर्शनी

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 5 views
    लखनऊ टुडे, 8 अक्टूबर- आपके काम की खबर:11वीं स्पेस एप्लीकेशन एडाॅप्शन कार्यशाला, बनारस घराना की चित्रकला प्रदर्शनी

    The notorious 1984 movie Spike Lee believed was destined for disaster

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 6 views
    The notorious 1984 movie Spike Lee believed was destined for disaster

    डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर:बोलीं- तकनीक का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी का जताया आभार

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 6 views
    डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर:बोलीं- तकनीक का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी का जताया आभार