बाढ़ से पहले जिला प्रशासन की तैयारी पूरी:19 क्विक रिस्पांस टीमें, राहत केंद्र और मेडिकल टीमें तैनात

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Balrampur
  • Balrampur Flood Preparations | Quick Response Teams Medical Teams Deployed

बाढ़ से पहले जिला प्रशासन की तैयारी पूरी:19 क्विक रिस्पांस टीमें, राहत केंद्र और मेडिकल टीमें तैनातसुजीत कुमार | बलरामपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले में संभावित बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मानव जीवन, पशुधन और आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 19 क्विक रिस्पांस टीम (QRT), 19 बाढ़ राहत केंद्र, 32 बाढ़ चौकियां और 32 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एसडीआरएफ (SDRF) और फ्लड पीएसी भी पूरी तरह मुस्तैद हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती है। विभाग ने 5,583 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया है, जिनकी डिलीवरी जुलाई से अक्टूबर के बीच संभावित है। इनमें से 2,815 महिलाओं की डिलीवरी जुलाई से अगस्त के अंत तक होने की संभावना है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा, 11,005 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी पूरा कराया जा चुका है।

13,500 पशुओं का टीकाकरण किया गया

बाढ़ के दौरान सबसे संवेदनशील माने जाने वाले 0 से 5 वर्ष तक के 34,702 बच्चों को भी प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन बच्चों का सुरक्षित स्थानों पर तत्काल विस्थापन सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 3,753 एंटी स्नेक वेनम और 3,293 रैबीज वैक्सीन उपलब्ध हैं। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु 215 संवेदनशील बाढ़ क्षेत्रों में कीटनाशकों का वितरण किया जाएगा। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 50 एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।

पशुधन की सुरक्षा के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 13,500 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 1,016 हैंडपंपों का रिबोर कराया जा चुका है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Police Commissioner Mohit Agarwal Crime Review | CUG FIR Order अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में…

    ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

    Hindi News Entertainment Bollywood BJP Meme War Over Dimagi Naxal | PM Modi KGF Mirzapur Scenes Controversy ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF…

    You Missed

    Trump pide a la Corte Suprema que mantenga la prohibición de que las personas transgénero sirvan en las Fuerzas Armadas | CNN

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    Trump pide a la Corte Suprema que mantenga la prohibición de que las personas transgénero sirvan en las Fuerzas Armadas | CNN

    अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो वाराणसी के थानेदार जिम्मेदार:CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG फोन, हर FIR की ACP करेंगे समीक्षा

    Five reasons to attend Sounders FC’s Youth Match vs. Chicago Fire | Seattle Sounders

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 4 views
    Five reasons to attend Sounders FC’s Youth Match vs. Chicago Fire | Seattle Sounders

    ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 4 views
    ‘दिमागी नक्सल’ पर BJP का मीम वॉर:मुन्ना भैया, रॉकी भाई से लेकर KGF तक के सीन इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर विरोध

    Tour Championship: Viktor Hovland in tie for lead heading into weekend

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 5 views
    Tour Championship: Viktor Hovland in tie for lead heading into weekend

    वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहत

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 5 views
    वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहत