कार साइड करने को लेकर युवक और सिपाही में विवाद:टीबी अस्पताल के पास नोकझोंक, नशे में धुत पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Banda
  • Banda Traffic Cop Drunk Controversy | Video: Clash At TB Hospital

कार साइड करने को लेकर युवक और सिपाही में विवाद:टीबी अस्पताल के पास नोकझोंक, नशे में धुत पुलिसकर्मी लाइन हाजिरशिवम तिवारी | बांदा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे कार साइड करने को लेकर एक युवक और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के बीच विवाद हो गया। टीबी अस्पताल के पास हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के बीच सड़क पर तीखी बहस दिखाई दे रही है।

युवक का आरोप- रास्ता रोका, विरोध पर अभद्रता की

आवास विकास कॉलोनी निवासी शुभम गुप्ता ने नगर कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने दूसरे मकान की ओर जा रहे थे। उनके अनुसार, टीबी अस्पताल के पास एक सफेद रंग की कार सड़क पर खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। कार हटाने का अनुरोध करने पर उसमें मौजूद अरुण सिंह, जिन्होंने स्वयं को ट्रैफिक पुलिस में तैनात बताया, नाराज हो गए।

मारपीट की कोशिश और शराब के नशे का आरोप

शुभम का आरोप है कि जब वह अपनी कार पीछे करने लगे तो संबंधित पुलिसकर्मी ने उनकी कार के बोनट पर हाथ मारते हुए जल्द वाहन हटाने को कहा। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और मारपीट का प्रयास किया गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। इसके बाद उसने सिविल लाइंस चौकी पुलिस को सूचना दी।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो से मारपीट या अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आरक्षी लाइन हाजिर, विभागीय कार्रवाई शुरू

सीओ ट्रैफिक सौरभ सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच में सिपाही अपने पड़ोसी से नशे में विवाद करता मिला। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Hindon Floodplain Electricity Theft Case | FIR Against 23 Staff हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6…

    2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

    Hindi News Local Uttar pradesh Banda Banda School Student Death Case | Food Poisoning Investigation Report 2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की…

    You Missed

    हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

    Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

    2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

    Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

    हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

    Ciara Miller is the first ‘Summer House’ star to enter the ‘DWTS’ ballroom — these are her rehearsal recovery essentials

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Ciara Miller is the first ‘Summer House’ star to enter the ‘DWTS’ ballroom — these are her rehearsal recovery essentials