बरेली में गिरा 80 साल पुराना शरीफ मियां का मकान:भारी बारिश से दो मंजिला मकान जमींदोज, गली में खड़े 3 स्कूटर दबे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly House Collapse | Old Building Falls Due To Heavy Rain

बरेली में गिरा 80 साल पुराना शरीफ मियां का मकान:भारी बारिश से दो मंजिला मकान जमींदोज, गली में खड़े 3 स्कूटर दबेबरेली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलबे में तब्दील हुआ ये मकान आजमनगर के शरीफ मियां का है। - Dainik Bhaskarमलबे में तब्दील हुआ ये मकान आजमनगर के शरीफ मियां का है।

बरेली में रविवार से लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे 80 साल पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में गली में खड़े तीन स्कूटर दब गए। गनीमत रही कि मकान काफी समय स

.

मकान गिरने के बाद पूरी गली मलबे से बंद हो गई। आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। मकान के बराबर वाले घर की दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान भी कभी भी गिर सकता है। इसके चलते आसपास के परिवारों में डर का माहौल है।

50 गज में बना था दो मंजिला मकान स्थानीय लोगों के मुताबिक आजमनगर में हरी मस्जिद के पास शरीफ मियां का यह मकान करीब 80 साल पुराना था। करीब 50 गज जमीन में बना दो मंजिला मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। लगातार बारिश के चलते मकान की नींव और दीवारों पर दबाव बढ़ता गया। सोमवार सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबा पूरी गली में फैल गया। गली में खड़े तीन स्कूटर भी इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए।

पहले से जर्जर था मकान, इसलिए नहीं रह रहा था परिवार स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इसी वजह से शरीफ मियां का परिवार लंबे समय से इसमें नहीं रह रहा था। मकान खाली होने के कारण हादसे के वक्त कोई व्यक्ति अंदर नहीं था। लोगों का कहना है कि अगर परिवार इसमें रह रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पड़ोसी मकान में आईं बड़ी दरारें मकान गिरने के बाद सबसे ज्यादा चिंता आसपास के दूसरे मकानों को लेकर है। बराबर वाले मकान में भी कई जगह बड़ी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसकी हालत भी ठीक नहीं है। बारिश जारी रहने के कारण लोगों को आशंका है कि वह मकान भी गिर सकता है।

नगर निगम को सूचना, मौके पर नहीं पहुंची टीम स्थानीय लोगों ने मकान गिरने की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दे दी है। हालांकि, लोगों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद भी अभी तक नगर निगम की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोग मजदूरों की मदद से खुद ही मलबा हटाने में जुटे हैं।

लोगों का कहना है कि पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसी बारिश उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। लगातार बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आसपास के जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाए और खतरे वाले मकानों को खाली कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा