गंगा के किरदार में किंशुक ने सबसे ज्यादा रीटेक लिए:सचिनजीत सिंह बोले- डेली शो का फॉर्मेट समझना सबसे बड़ा चैलेंज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bareilly Ke Bachchan Actor Sachinjeet Singh On Show Format Challenge

भास्कर इंटरव्यूगंगा के किरदार में किंशुक ने सबसे ज्यादा रीटेक लिए:सचिनजीत सिंह बोले- डेली शो का फॉर्मेट समझना सबसे बड़ा चैलेंज2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

किंशुक महाजन और सचिनजीत सिंह ने ‘बरेली के बच्चन’ के किरदारों के पीछे की चुनौतियों और मजेदार किस्सों पर बात की। - Dainik Bhaskarकिंशुक महाजन और सचिनजीत सिंह ने ‘बरेली के बच्चन’ के किरदारों के पीछे की चुनौतियों और मजेदार किस्सों पर बात की।

टीवी शो ‘बरेली के बच्चन’ हल्के-फुल्के अंदाज, पारिवारिक रिश्तों और यूपी की स्थानीय भाषा के जरिए दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। शो में गंगा बच्चन का किरदार निभा रहे किंशुक महाजन और माही बच्चन की भूमिका में नजर आ रहे सचिनजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।

दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों, शो की यूएसपी, सेट की मस्ती और दर्शकों की पसंद पर बात की। उनका मानना है कि रिलेटेबल कहानी, सैटेरिकल कॉमेडी और पारिवारिक जुड़ाव इस शो को अलग बनाता है।

सवाल: आपने टीवी पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। गंगा उन सबसे कितना अलग है?

जवाब/किंशुक महाजन: मैंने टीवी पर कई किरदार निभाए हैं, लेकिन गंगा सबसे अलग है क्योंकि वह बहुत भोला है। मेरे पिछले शो में मनोज का किरदार नेगेटिव शेड में था, जबकि गंगा बिल्कुल उल्टा और पॉजिटिव है। इस किरदार की कई लेयर हैं। वह परिवार के लिए मां जैसा भी है और पिता जैसी जिम्मेदारी भी निभाता है। शो देखने पर दर्शकों को यह समझ आएगा।

सवाल: आज के दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है?

जवाब/किंशुक महाजन: मुझे लगता है कि रिलेटेबल कंटेंट और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियां लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। हमारे शो की कहानी भी घर या पड़ोस जैसी लगती है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है और दर्शकों को ऐसी रिलेटेबल कॉमेडी पसंद आती है।

किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की।किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की।

सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा रीटेक कौन लेता है?

जवाब/किंशुक महाजन: सबसे ज्यादा रीटेक मैं लेता हूं। यह रोल मेरे पिछले किरदार से काफी अलग है और इसमें भाषा पर भी काम करना पड़ता है। गंगा बहुत प्यारा इंसान है, इसलिए कई बार गुस्से को भी प्यार की सीमा में दिखाना होता है। इसी वजह से मैं समय लेता हूं।

सवाल: गंगा की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है?

जवाब/किंशुक महाजन: गंगा की सबसे बड़ी ताकत उसका प्यार है और वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है। जब चीजें उसके हिसाब से नहीं होतीं, तो वह परेशान और बेचैन हो जाता है।

सवाल: माही को निभाते समय सबसे ज्यादा चुनौती क्या रही?

जवाब/सचिनजीत सिंह: यह मेरा पहला डेली सोप है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्मेट, यहां के माहौल और काम करने के तरीके को समझना थी। माही के किरदार के लिए सबसे मुश्किल चीज घर में मां का न होना है। गंगा भाई उसकी कमी पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मां की ममता की कमी उसे महसूस होती है। इसलिए वह सोशल मीडिया में अपना एस्केप ढूंढता है।

'बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।‘बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं।

सवाल: इस शो की यूएसपी क्या है, जो इसे दूसरे फैमिली ड्रामा से अलग बनाती है?

जवाब/किंशुक महाजन: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी रिलेटेबिलिटी है। इसकी भाषा भी अलग है। हम यूपी की बोली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अभी टीवी पर कम देखने को मिलती है। इसमें भरपूर कॉमेडी भी है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है, जहां समाज की बातों को ह्यूमर और ड्रामा के जरिए दिखाया गया है।

सवाल: सेट पर आपका क्राइम पार्टनर कौन है?

जवाब/सचिनजीत सिंह: मेरे सबसे बड़े क्राइम पार्टनर भैया ही हैं। मजाक-मस्ती मैंने इन्हीं से सीखी है। इनके साथ रहते-रहते मैं खुद को ‘क्राइम मास्टर गोगो’ मानने लगा हूं।

सवाल: अगर माही का सोशल मीडिया अकाउंट होता, तो उसकी बायो क्या होती?

जवाब/सचिनजीत सिंह: “क्रेजी कर देंगे… फॉलो कीजिए, हम बहुत क्रेजी आदमी हैं!”

__________________________

‘बरेली के बच्चन’ के स्टारकास्ट का यह इंटरव्यू भी पढ़ें..

भास्कर इंटरव्यू: फैंस ने हाथ और छाती पर ऑटोग्राफ मांगा:रमणीक बोलीं- काफी फनी मोमेंट था, प्रविष्ट ने ‘बरेली के बच्चन’ को रियल शो बताया

कलर्स के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में रिश्तों, सपनों और रोजमर्रा की उलझनों से जुड़े एक परिवार की कहानी दिखाई जा रही है। शो के मुख्य कलाकार प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने किरदारों की तैयारी, शो की खासियत, शूटिंग के मजेदार किस्सों और फैमिली ड्रामा के बदलते ट्रेंड पर बात की। उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को किसी आम परिवार की कहानी जैसा महसूस होगा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Karuna Pandey Interview | Irrfan Khan & Nawazuddin Siddiqui Mumbai Struggle भास्कर इंटरव्यूइरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला…

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Ujjwala Yojana | Diwali Free Gas Cylinder Refill Subsidy दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा,…

    You Missed

    Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 9 views
    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई