- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Bareilly Ramleela Ravan Dahan | 559th Dussehra Celebration Video
बरेली में 55 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन, VIDEO:देश की सबसे प्राचीन 559वीं रामलीला में श्रीराम के बाण चलते ही धू-धू कर जले पुतलेबरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरेली के ऐतिहासिक हार्टमैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार रात असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। देश की सबसे प्राचीन 559वीं रामलीला के मंचन के दौरान रात ठीक 9 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाया, 55 फीट ऊंचा रावण और 5
.
वन मंत्री, सांसद और मेयर समेत कई दिग्गज बने गवाह पिछले 15 दिनों से चल रही इस ऐतिहासिक रामलीला के समापन व दशहरा मेले में बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मेला कमेटी के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे। मेला कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
एक लाख की भीड़ उमड़ी, जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा दशहरा मेले में शहर और आसपास के इलाकों से करीब 1 लाख से अधिक लोग पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे ग्राउंड की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


