बरेली से मुंबई-इंदौर जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल:एक महीने तक नहीं चलेंगी दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Trains Cancel | Mumbai Indore Passengers Face Difficulty Due To Mega Block

बरेली से मुंबई-इंदौर जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल:एक महीने तक नहीं चलेंगी दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनेंशशांक राठौर | बरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली जंक्शन पर 30 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के चलते बरेली से मुंबई और इंदौर जाने वाली दो प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यार्ड की पुरानी वाशिंग लाइन संख्या 36 और 37 के आधुनिकीकरण के लिए 5 जुलाई से 3 अगस्त तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11 जुलाई से 3 अगस्त तक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 8 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित नहीं होगी।

इन ट्रेनों के निरस्त होने से मुंबई रूट पर चलने वाली रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। टिकटों की मांग बढ़ने के कारण इन वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण मिलना भी कठिन हो सकता है।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि यार्ड में चल रहे विकास कार्यों के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन भी 5 जुलाई से 3 अगस्त तक निरस्त रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल संख्या-3 की मरम्मत के लिए नौ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण उस दिन मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर (64178-77) का संचालन भी रद्द रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें और वैकल्पिक ट्रेनों में समय रहते आरक्षण करा लें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

    Hindi News Entertainment Bollywood Actress Ananya Raj Dies At 27 | 7 Hours To Go Fame Actress Passes Away एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन:मानसिक और…

    महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकाले

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Rohin River Barrage Drowning Accident | Two Youths Die महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी…

    You Missed

    Mercado de fichajes, en directo: rumores, altas y bajas de LaLiga, Premier, Serie A…

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 2 views
    Mercado de fichajes, en directo: rumores, altas y bajas de LaLiga, Premier, Serie A…

    एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 2 views
    एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

    Basilea – Barcelona, hoy en directo: amistoso de clubes en vivo

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    Basilea – Barcelona, hoy en directo: amistoso de clubes en vivo

    महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकाले

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकाले

    ‘Out of scale, no mystery, damn ugly’ Halo’s original art director shares his thoughts on Campaign Evolved’s architecture | VGC

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 6 views
    ‘Out of scale, no mystery, damn ugly’ Halo’s original art director shares his thoughts on Campaign Evolved’s architecture | VGC

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज