पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल:पति को तेजाब पिलाने का आरोप, परिजनों का आरोप- विरोध करने पर रची गई हत्या की साजिश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Murder Case | Wife Kills Husband With Lover Using Acid

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल:पति को तेजाब पिलाने का आरोप, परिजनों का आरोप- विरोध करने पर रची गई हत्या की साजिशबरेली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के बरेली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और एक युवक समेत चार लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के एक युवक से कथित प्रेम संबंध थे। पति ने दोनों को आपत

.हत्या की सूचना के बाद अस्पताल में मौजूद परिजनहत्या की सूचना के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन

मृतक की पहचान जोगी नवादा निवासी इसराइल पुत्र सुफा के रूप में हुई है। घटना थाना बारादरी क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम ने पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी गौसिया, मोहम्मद सलीम पुत्र कुन्दू निवासी काकर टोला और दो अन्य लोगों असार तथा इकरार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसराइल की माँ जानकारी देते हुएइसराइल की माँ जानकारी देते हुए

पत्नी के कहने पर बेचा था अपना हिस्सा परिजनों के मुताबिक इसराइल और उसकी पत्नी गौसिया पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगह किराए पर रह रहे थे। मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम का कहना है कि करीब ढाई साल पहले इसराइल ने पत्नी के कहने पर अपने घर का हिस्सा बेच दिया था। इसके बाद वह काकर टोला में मोहम्मद सलीम के मकान में किराए पर रहने लगा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गौसिया और मकान मालिक सलीम के बीच कथित तौर पर संबंध बन गए। कुछ समय बाद इसराइल को पत्नी और सलीम के संबंधों के बारे में जानकारी हुई।

पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखने का आरोप मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई 2026 को इसराइल ने अपनी पत्नी गौसिया को मोहम्मद सलीम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने विरोध किया और मकान खाली कर दिया। वह काकर टोला में ही अब्दुल के घर में किराए पर रहने लगा।

तहरीर के मुताबिक, मकान बदलने के बाद भी सलीम कथित तौर पर इसराइल की गैरमौजूदगी में गौसिया से मिलने आता-जाता था। इसराइल ने इसका विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने इसराइल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

रात में पकड़कर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप मृतक के भाई ने बताया कि 7 अगस्त 2026 की रात इसराइल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गौसिया और मोहम्मद सलीम ने असार तथा इकरार की मदद से इसराइल को पकड़ लिया और उसके मुंह में जबरन एसिड डाल दिया।

अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग मौजूदअस्पताल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद

तेजाब पिलाए जाने के बाद इसराइल की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग इसराइल को खुश्लोक अस्पताल, स्टेडियम रोड लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई बोला- किसी से कोई रंजिश नहीं थी मृतक के भाई मोहम्मद ताजिम ने बताया कि उसके भाई की किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। उसका आरोप है कि विवाद की मुख्य वजह उसकी पत्नी और सलीम के बीच कथित संबंध थे। ताजिम के मुताबिक, इसराइल ने अपनी पत्नी को सलीम के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने इसका विरोध किया था। परिवार का आरोप है कि इसी विरोध के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

मां ने भी लगाए गंभीर आरोप मृतक की मां बरीशा ने भी घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बेटे हैं और इसराइल की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। इसराइल कबाड़ की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका एक बेटा भी है।

बरीशा का आरोप है कि इसराइल ने अपनी पत्नी और सलीम के कथित संबंधों को देख लिया था। इसके बाद परिवार में विवाद की स्थिति बनी। उन्होंने दावा किया कि घटना वाली रात गौसिया और सलीम ने मिलकर इसराइल को तेजाब पिला दिया।

परिवार ने मांगा इंसाफ घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई ने बारादरी थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि सलीम उन्हें कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

You Missed

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 9 views
Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 7 views
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी