बस्ती में व्यापारी की गोली लगने से मौत:पत्नी-बेटे समेत 3 पर FIR, पत्नी ने कहा था- रामबहाल ने खुद को गोली मारी; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Basti
  • Basti Trader Death Case | Wife And Son Booked For Murder In UP

बस्ती में व्यापारी की गोली लगने से मौत:पत्नी-बेटे समेत 3 पर FIR, पत्नी ने कहा था- रामबहाल ने खुद को गोली मारी; भाई ने लगाया हत्या का आरोपराज प्रकाश | बस्ती5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में व्यापारी रामबहाल की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार रात FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी इंद्रावती, उसके पहले पति के बेटे सर्वेश और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। हालांकि, घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस जांच में यह सवाल अहम बना हुआ है कि रामबहाल की मौत आत्महत्या थी या हत्या।

3 सितंबर की शाम रामबहाल अपने घर के कमरे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिले थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पत्नी इंद्रावती ने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया था कि रामबहाल ने खुद को गोली मारी है।

शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गोली लगना बताई गई। इसके बाद मृतक के भाई मनबहाल ने पत्नी इंद्रावती, सर्वेश और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी।

मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने शनिवार को इंद्रावती और सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात दोनों के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब घटना के समय मौजूद लोगों, परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

हथियार बरामद न होने से जांच जारी

घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। यही वजह है कि मामले में कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आ जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Jaswantnagar Etawah Road Accident: Woman Dies, Brother in law Injured In Jaswant Nagar जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की…

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Apology | Ramayan Event Chennai Statement Controversy रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के…

    You Missed

    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 2 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 6 views
    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन