सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन:भदोही में 21 से 23 अगस्त तक लंबित वादों का होगा निस्तारण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bhadohi
  • Bhadohi Pending Cases Disposal | August Special Lok Adalat

सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन:भदोही में 21 से 23 अगस्त तक लंबित वादों का होगा निस्तारणसत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)–2026’ नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के पूर्णकालिक सचिव ने यह जानकारी दी है।

इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण बनाना है, ताकि आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित वादों का शीघ्र निपटारा हो सके। इस अभियान का शुभारंभ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 को किया जा चुका है।

अभियान के तहत, सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों का निस्तारण आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक रूप से या ऑनलाइन माध्यम से सुलह-वार्ता में भाग ले सकते हैं।

जिन पक्षकारों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जो सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसके माध्यम से वाद को विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए पक्षकार कक्ष संख्या 806 और 808, बी-ब्लॉक, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली स्थित कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन कर अपने मामलों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    Hindi News Entertainment Bollywood Harleen Sethi Interview | Broken But Beautiful Role & Career Journey भास्कर इंटरव्यूखुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की…

    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow LDA Loan Mela Lucknow | Bank Loan Solutions & NOC Service Camp 15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक…

    You Missed

    White House Melts Down at CNN Host With Vile Slur

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    White House Melts Down at CNN Host With Vile Slur

    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    Game Day Guide: Stars vs Blues | Dallas Stars

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Game Day Guide: Stars vs Blues | Dallas Stars

    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    Follow Live: PREGAME | Pitt Football at Virginia Tech – Pitt Panthers #H2P

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    Follow Live: PREGAME | Pitt Football at Virginia Tech – Pitt Panthers #H2P

    अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पोपलीन मशीन पकड़ी:शामली में चकबंदी के चलते नहीं मिली है मिट्टी निकालने की अनुमति

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पोपलीन मशीन पकड़ी:शामली में चकबंदी के चलते नहीं मिली है मिट्टी निकालने की अनुमति