सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bhadohi
  • Bhadohi Sewashram College Land Grab Case | FIR Against Land Mafia

सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोपसत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही जिले के सुरियावां स्थित 76 वर्ष पुराने सेवाश्रम इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिलाधिकारी भदोही के कड़े रुख के बाद सुरियावां थाने में सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कॉलेज की प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य जटाशंकर दुबे ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार, क्षेत्र के कुछ भूमाफिया और असामाजिक तत्व विद्यालय की आराजी संख्या 705 पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि प्रमिला पासी और परमात्मा उर्फ नन्हे दुबे ने मिलकर आराजी संख्या 566 ख का एक फर्जी सट्टा हरिप्रकाश उपाध्याय के नाम पर दिखाया।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जाति की भूमि का अंतरण दर्शाया गया। साथ ही, चौहद्दी बदलकर विद्यालय की बेशकीमती सड़क किनारे वाली जमीन (आराजी संख्या 705) को दर्शाया गया।

शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार सुरियावां के नेतृत्व में एक राजस्व टीम ने पैमाइश की थी। हालांकि, आरोपियों ने कथित तौर पर धनबल का प्रयोग कर सरकारी जांच रिपोर्ट में पेन से ओवरराइटिंग और अभिलेखीय हेरफेर करा दिया।

जब यह मामला दोबारा जिलाधिकारी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पुनः जांच के आदेश दिए। बीती 30 जून 2026 को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने दोबारा पैमाइश की। इस दौरान विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी की पुष्टि हुई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कैलाश नाथ दूबे, परमात्मा उर्फ नन्हे दुबे, अचल दुबे, कुशल दुबे (सभी निवासी कुसौड़ा), अनिल मिश्रा (नेता नगर), प्रमिला पासी (कैड़ा), हरिप्रकाश उपाध्याय (चककिशुन दासपुर) व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक एम.डी. शकील खान को सौंपी गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    Hindi News Entertainment Bollywood Javed Akhtar Denies Fake CJP & Abhijeet Deepke Statement Controversy फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया…

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने…

    You Missed

    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी