लस्सी प्रमोट की, लेकिन पी नहीं:दोहरे रवैये पर ट्रोल हुईं सलमान की को-स्टार भाग्यश्री, अब भड़ककर कहा- बदनाम करने की कोशिश है, क्या आप वहां थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bhagyashree Lassi Controversy Banaras | Actress Slam Trolls

लस्सी प्रमोट की, लेकिन पी नहीं:दोहरे रवैये पर ट्रोल हुईं सलमान की को-स्टार भाग्यश्री, अब भड़ककर कहा- बदनाम करने की कोशिश है, क्या आप वहां थे1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस भाग्यश्री हाल ही में एक वीडियो की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, भाग्यश्री ने बनारस में एक लस्सी शॉप से लस्सी ली, उसे प्रमोट किया और कुछ देर बाद ही उन्होंने ये कहते हुए पूरी लस्सी छोड़ दी कि इसमें शुगर और फैट बहुत ज्यादा है। वीडियो वायरल होने के बाद भाग्यश्री के इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। मजाक उड़ने पर भाग्यश्री ने एक वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।

पहले देखिए भाग्यश्री का पुराना वायरल वीडियो-

एक चम्मच खाते ही भाग्यश्री ने भरा हुआ कुल्हड़ छोड़ दिया।एक चम्मच खाते ही भाग्यश्री ने भरा हुआ कुल्हड़ छोड़ दिया।भाग्यश्री ने वीडियो में कहा- ये क्या करवा रहे हो।भाग्यश्री ने वीडियो में कहा- ये क्या करवा रहे हो।

भाग्यश्री ने ट्रोल होने पर दी सफाई

भाग्यश्री ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लस्सी टेस्ट करती दिखीं। इसके साथ उन्होंने सफाई में लिखा है, ‘मैं सुबह 3 बजे से ही जाग रही थी। मंगला आरती में शामिल होने के बाद भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर पैदल चली। ऐसे में यह लस्सी मेरे लिए किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं थी। ऊपर डाले गए ड्राई फ्रूट्स ने इसके स्वाद में करारापन जोड़ दिया, जिसका मैंने खूब आनंद लिया।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ इसमें उसे बनाने वालों का अपनापन और प्यार भी घुला हुआ था। इस वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर यह कहकर वायरल की जा रही है कि यह फर्जी प्रमोशन था। क्या आप वहां मौजूद थे? क्या उस तथाकथित ‘फेक’ क्लिप के दौरान किसी ने यह सुना या रिकॉर्ड किया कि मैंने कहा हो, “यह बहुत मीठी है, मैं इसे नहीं पीऊंगी?”‘

आखिर में भाग्यश्री ने लिखा, ‘क्या आपकी मां ने कभी गर्मी में आपको लस्सी नहीं पिलाई? फर्जी तो आधा वीडियो और अधूरी जानकारी के साथ उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना होता है। स्थानीय खाने या स्थानीय दुकानदारों को बढ़ावा देकर कोई पैसे नहीं कमाता। इससे सिर्फ इतना फायदा होता है कि स्थानीय भोजन और छोटे विक्रेताओं को समर्थन मिलता है। दुख की बात है कि कुछ लोगों के पास इतनी फुर्सत है कि वे इतनी साधारण और अच्छी बात में भी नकारात्मकता ढूंढ़ लेते हैं। काशी पवित्रता की नगरी है। आपकी बेबुनियाद बातें उसके सामने बेहद महत्वहीन हैं।’

इसके अलावा भी भाग्यश्री ने एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “काशी पवित्रता की नगरी है। फिर भी आधी-अधूरी जानकारी और अधूरे वीडियो के आधार पर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। क्या आपकी मां ने कभी गर्मी में आपको लस्सी नहीं पिलाई? लस्सी पीने में आखिर गलत क्या है?

भाग्यश्री के बारे में-

  • भाग्यश्री का पूरा नाम भाग्यश्री पाटवर्धन है। उनका जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली के शाही पाटवर्धन परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। फिल्म सुपरहिट रही और भाग्यश्री रातोंरात स्टार बन गईं।
  • पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला।
  • डेब्यू के बाद उन्होंने हिमालय दासानी से शादी कर ली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में सीमित काम किया।
  • भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।
  • उन्होंने कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है, जिनमें लौट आओ तृषा, स्मार्ट जोड़ी और झलक दिखला जा 11 शामिल हैं।
  • भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर हेल्थ, फिटनेस, योग, घरेलू नुस्खों, ट्रैवल और फूड से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं।
  • उनके पति हिमालय दासानी बिजनेसमैन हैं।
  • भाग्यश्री और हिमालय के दो बच्चे हैं, अभिमन्यु दासानी, जो बॉलीवुड अभिनेता हैं, और अवंतिका दासानी, जिन्होंने वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
  • भाग्यश्री आज भी फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement On Village Library ग्राउंड रिपोर्टअमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें…

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes In Dausa | VIDEO राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, ‘बाबा निराला’ बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के…

    You Missed

    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Publix will close a handful of locations

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    Publix will close a handful of locations

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए