BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के आधार पर प्रवेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • BHU UG Admissions Open: Registration Ends July 25

BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के आधार पर प्रवेशवाराणसी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीजी प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाने के बाद बीएचयू में अब यूजी प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए हैं। गुरुवार की देररात यूजी प्रवेश पंजीकरण पोर्टल लाइव हो गया। पंजीकरण 25 जुलाई की रात 11.59 बजे तक कराया जा सकेगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर सीट आवंटन राउंड

.

केंद्रीय प्रवेश समिति समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि देररात स्नातक छात्रों के लिए भी पंजीकरण पोर्टल थोड़े बदलावों के साथ लाइव कर दिया गया। बीएचयू और समर्थ ने मिलकर इस बार यूजी पंजीकरण में खास इंतजाम किए हैं ताकि वही अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकें जो प्रवेश के लिए अर्ह हैं। ऐसे में पोर्टल पर अनअर्ह अभ्यर्थी पहले ही छंट जाएंगे और प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

BHU ने जारी किया है नोटिफिकेशन।BHU ने जारी किया है नोटिफिकेशन।

9200 सीटों पर छात्रों को मिलेगा प्रवेश

बीएचयू की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश बुलेटिन के साथ ही अन्य सूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं। कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, दृश्य कला सहित अन्य संकायों में एक हजार से ज्यादा स्नातक विषय संयोजनों में छात्रों के लिए लगभग 9200 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीएचयू कर्मचारी सहित अन्य कोटे और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी सीटें शामिल हैं। हर वर्ष बीएचयू में स्नातक प्रवेश के लिए भी एक लाख से ज्यादा छात्र पंजीकरण कराते हैं। हालांकि सीट लॉक और काउंसिलिंग प्रक्रिया में अर्हता या प्रमाण पत्रों की कमी की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी भी हो जाती है।

बीएचयू-समर्थ पोर्टल पर इस बार अभ्यर्थियों की अर्हता और प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत सीयूईटी यूजी के अर्हता अंकों और जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ ही अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा वाले दो पाठ्यक्रमों बीएफए और बीपीए की सीट आवंटन व्यवस्था भी अलग रखी जाएगी। यूजी प्रवेश प्रक्रिया भी अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।

संविवि के संबद्ध महाविद्यालयों में आज से प्रवेश शुरू

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और आचार्य पाठ्यक्रमों में शुक्रवार से प्रवेश आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक तय की गई है। कुलसचिव राकेश कुमार की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आवेदन और शुल्क पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत होंगे। प्रवेश पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

You Missed

Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 7 views
Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 6 views
ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके