दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bhumi Pednekar Reacts To Delhi Minor Gangrape Case | Actress Statement

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। भूमि ने लिखा कि बार-बार ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं, यह बेहद शर्मनाक है।

गलत बस में बिठाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा अपने घर से नोएडा जाने के लिए निकली थी। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बारिश और अंधेरा होने की वजह से वह फंस गई।

इसी दौरान आई एक प्राइवेट स्लीपर बस के कंडक्टर ने उसे झांसा देकर बस में बिठा लिया। बस में कोई अन्य सवारी नहीं थी। रास्ता शुरू होते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस को तिमारपुर से जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला सुरक्षा और स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पहले भी बोल चुकी हैं भूमि यह पहला मौका नहीं है जब भूमि पेडनेकर ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और सुरक्षा के मुद्दे पर बात की है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान भी वे काफी मुखर रही थीं।

उस समय प्रदर्शन में प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाली एक नाबालिग छात्रा को जब सोशल मीडिया पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं, तब भूमि ने खुलकर उसका समर्थन किया था। भूमि ने तब कहा था कि देश में महिलाओं या किसी भी लड़की को अपनी आवाज उठाने पर ऐसी धमकियों का सामना नहीं करना चाहिए।

PM पर बयान देकर आलोचना का शिकार हुई थीं इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भूमि ने सवाल उठाए थे।

तब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा बोलना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

दिल्ली गैंगरेप घटना को सिलसिलेवार तरीके से समझिए

1. पीड़ित घर से झगड़कर निकली

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार में झगड़ा होने पर बिना बताए नोएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है।

2. ग्रेटर नोएडा पर उतर गई थी

भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।

3. ड्राइवर-कंडक्टर ने बस में बैठाया

ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया। उन्होंने बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

4. फिर गैंगरेप किया और धमकी दी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

5. कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार

आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

6. दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने बस की पहचान और उसके रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त किया गया। बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

बस के अंदर और बाहर की 3 तस्वीरें…

बस का नंबर UP-83 है, यह यूपी के फिरोजाबाद में रजिस्टर्ड है।बस का नंबर UP-83 है, यह यूपी के फिरोजाबाद में रजिस्टर्ड है।यह ड्राइवर सीट पास वाली जगह है, जहां कुछ कपड़े और सामान बिखरा हुआ है।यह ड्राइवर सीट पास वाली जगह है, जहां कुछ कपड़े और सामान बिखरा हुआ है।बस के अंदर का गलियारा है, जिसमें एक आरोपी की शर्ट नीचे पड़ी हुई है।बस के अंदर का गलियारा है, जिसमें एक आरोपी की शर्ट नीचे पड़ी हुई है।

NHRC ने लिया संज्ञान, पुलिस पर भी उठा सवाल इस मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार (जुरिस्डिक्शन) को लेकर भी सवाल उठे हैं। यूपी पुलिस का आरोप है कि घटना गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में शुरू हुई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने समय पर उन्हें इसकी पूरी जानकारी साझा नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें

संघर्ष, ट्रॉमा-रिजेक्शन से उठकर स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस बनीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- स्कूल में बुलिंग होती थी, तभी सोचा कि एक दिन सबको कुछ बनकर दिखाऊंगी

संघर्ष, ट्रॉमा, रिजेक्शन और सामाजिक तानों के बीच खुद को साबित करने वाली अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर। मुंबई की चमकदार फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, खासकर तब जब शुरुआत आत्म-संदेह, असुरक्षा और निजी आघातों से भरी हो। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

    You Missed

    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?