सलमान खान ही बिग बॉस 20 होस्ट करेंगे:21 सितंबर से शुरू कर सकते हैं शूटिंग; शो में पुराने कंटेस्टेंट्स भी आ सकते हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Big Boss 20 Shooting Start September | Old Contestants Likely

सलमान खान ही बिग बॉस 20 होस्ट करेंगे:21 सितंबर से शुरू कर सकते हैं शूटिंग; शो में पुराने कंटेस्टेंट्स भी आ सकते हैं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान साल 2010 से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीजन 4 से शो को होस्ट करना शुरू किया था। - Dainik Bhaskarसलमान खान साल 2010 से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीजन 4 से शो को होस्ट करना शुरू किया था।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन के लिए सलमान खान होस्ट के रूप में वापसी करेंगे। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

इससे पहले सलमान खान डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी। सूत्र के मुताबिक, एक्टर की टीम उनकी शूटिंग और शो के शेड्यूल को कोऑर्डिनेट करने में बिजी है।

‘बिग बॉस 20’ के लिए शॉर्टलिस्टिंग और ऑडिशन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सूत्र का कहना है कि शो के मेकर्स ने कई जाने-माने टीवी पर्सनैलिटीज से संपर्क किया है और शुरुआती बातचीत चल रही है।

रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को नए सीजन के लिए भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। यह पहल OTT दर्शकों के एंगेजमेंट को देखते हुए की जा रही है। इसके अलावा, शो के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी वापस आ सकते हैं।

बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना थे। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराया, जिसके बाद उन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली थी।बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना थे। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराया, जिसके बाद उन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली थी।

शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में और जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ सकती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे।

वहीं, सलमान खान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। सलमान फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

बिग बॉस का इतिहास

बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। पहले सीजन में राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस जैसे नाम थे। शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ₹370 बिरयानी विवाद, कॉमेडियन प्रणित मोरे की माफी: महिलाओं पर भद्दे कमेंट पर कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें

    महिलाओं पर भद्दे कमेंट पर कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्म काला हिरण के मेकर्स को नोटिस: सलमान दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे, मूवी की रिलीज और प्रमोशन रोकने की मांग की

    सलमान दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे, मूवी की रिलीज और प्रमोशन रोकने की मांग की|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी: एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

    एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे|हरियाणा,Haryana - Dainik Bhaskar0:15Play videoPlay videoहरियाणा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Hindi News Entertainment Bollywood FWICE President Threatens To Shift Shooting To UP From Mumbai टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो…

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

Hindi News Entertainment Bollywood Karuna Pandey Interview | Irrfan Khan & Nawazuddin Siddiqui Mumbai Struggle भास्कर इंटरव्यूइरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला…

You Missed

The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a $1.8T economic fortress

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 0 views
The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a .8T economic fortress

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 0 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 4 views
Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 4 views
इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता