एक्ट्रेस ने बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:'बिग बॉस कन्नड़' फेम दिव्या सुरेश बोलीं- अज्ञात व्यक्ति ने कार तक पीछा किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Divya Suresh Bengaluru Molestation Case | Unknown Person Stalking

एक्ट्रेस ने बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:‘बिग बॉस कन्नड़’ फेम दिव्या सुरेश बोलीं- अज्ञात व्यक्ति ने कार तक पीछा किया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिव्या सुरेश इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके 2.41 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। - Dainik Bhaskarदिव्या सुरेश इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके 2.41 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

‘बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं।

दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा।

दिव्या ने कहा कि केवल रात में सड़क पर चलने की वजह से किसी भी महिला को इस तरह के उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए सवाल किया, “जिस सुरक्षा का हमें बार-बार भरोसा दिया जाता है, वह कहां है?”

दिव्या की इंस्टाग्राम स्टोरी।दिव्या की इंस्टाग्राम स्टोरी।

घटना का वीडियो भी किया था रिकॉर्ड

दिव्या ने घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में उनकी कजिन कथित तौर पर उस व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, “उसके हाथ की हरकत देखो।” वहीं, दिव्या कहती हैं कि जैसे ही वे कार में बैठीं, वह व्यक्ति उनका पीछा करता रहा। उनकी कजिन वीडियो में पुलिस को फोन करने के लिए भी कहती सुनाई देती हैं।

एक्ट्रेस दिव्या ने यह वीडियो शेयर किया।एक्ट्रेस दिव्या ने यह वीडियो शेयर किया।

कौन हैं दिव्या सुरेश

33 साल की दिव्या सुरेश टीवी शो ‘बिग बॉस कन्नड़ 8’ में नजर आ चुकी हैं। यह शो 2021 में प्रसारित हुआ था और इसे किच्चा सुदीप ने होस्ट किया था। उन्होंने ‘नन्ना हेन्ड्थी MBBS’ और ‘जोड़ी हक्की’ जैसे कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम किया है।

दिव्या 2017 में मिस इंडिया साउथ का टाइटल भी जीत चुकी हैं। उन्होंने उसी साल कन्नड़ फिल्म ‘#9 हिल्टन क्रॉस’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वह ‘राउडी बेबी’, ‘केम्पू हलादी हसिरु’ और ‘हिरण्या’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

पिछले साल भी रही थीं चर्चा में

अक्टूबर 2025 में बेंगलुरु में हुए एक कथित हिट-एंड-रन मामले में भी दिव्या सुरेश का नाम सामने आया था। आरोप था कि उनकी कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर तीन लोग सवार थे। हादसे में एक महिला के घुटने की हड्डी टूट गई और उसका ऑपरेशन कराना पड़ा।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिव्या की कार जब्त की थी। पूछताछ में दिव्या ने माना कि वह गाड़ी चला रही थीं। उनका कहना था कि फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में वह मौके पर नहीं रुकीं। इस मामले में आरटी नगर ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल: तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

    तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:18Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूअरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी: कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एक्ट्रेस कृषि थापंदा के अपार्टमेंट में बिजनेसमैन ने की आत्महत्या: एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हाथ जोड़ती हूं, अटकलें न लगाएं, मौत को कहानी मत बनाओ

    0:48Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजन

Hindi News Local Uttar pradesh Basti Basti Election Booths Divided | DM Meeting Over 1200 Voters बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं…

हिंदू मरघट की जमीन से अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए मजार के पिलर, दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Mazar Demolition | Hindu Marghat Land Encroachment Controversy हिंदू मरघट की जमीन से अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए मजार के पिलर, दोबारा…

You Missed

बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजन

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 1 views
बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजन

Soccer star’s wife dies saving 1-year-old daughter during Venezuela earthquake

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 1 views
Soccer star’s wife dies saving 1-year-old daughter during Venezuela earthquake

एक्ट्रेस ने बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:'बिग बॉस कन्नड़' फेम दिव्या सुरेश बोलीं- अज्ञात व्यक्ति ने कार तक पीछा किया

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 4 views
एक्ट्रेस ने बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:'बिग बॉस कन्नड़' फेम दिव्या सुरेश बोलीं- अज्ञात व्यक्ति ने कार तक पीछा किया

Collin Gosselin sends cryptic signal to mom Kate after claims she’s ‘spiraling’ over his upcoming memoir

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 7 views
Collin Gosselin sends cryptic signal to mom Kate after claims she’s ‘spiraling’ over his upcoming memoir

हिंदू मरघट की जमीन से अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए मजार के पिलर, दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 7 views
हिंदू मरघट की जमीन से अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए मजार के पिलर, दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी

Unhinged tourists pay thousands to stay at ‘most dangerous’ hotel in the world — in the middle of the ocean 

  • By dp
  • June 30, 2026
  • 8 views
Unhinged tourists pay thousands to stay at ‘most dangerous’ hotel in the world — in the middle of the ocean