पोस्टमार्टम में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि:पत्नी का शव नदी में मिला, पति पेड़ से लटका मिला था, डीआईजी ने की जांच

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor Couple Death Case | DIG Visit & Postmortem Report Investigation

पोस्टमार्टम में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि:पत्नी का शव नदी में मिला, पति पेड़ से लटका मिला था, डीआईजी ने की जांचजहीर अहमद | बिजनौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में जलालपुर काजी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी काटने गए दंपती के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगह मिले थे। महिला का शव नदी में मिला, जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला थे।

मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से और पति की मौत फांसी लगाने से होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

देशराज और सुषमा की हुई पहचान

जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज उर्फ छोटे (40) अपनी पत्नी सुषमा के साथ सोमवार सुबह नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गए थे। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश शुरू की।

खून के निशान और सामान मिला

सोमवार दोपहर तलाश के दौरान घटनास्थल पर खून के निशान, चप्पल और दरांती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। ड्रोन से भी दोनों की तलाश की गई, लेकिन सोमवार को कोई सुराग नहीं मिला।

एक किलोमीटर की दूरी पर मिले दोनों शव

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तलाश के दौरान सुषमा का शव नदी में मिला। इसके करीब एक किलोमीटर दूर देशराज का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

मंगलवार शाम करीब 6 बजे मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज बिजनौर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। रात करीब 9 बजे पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मामले की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

डीआईजी ने बताया कि दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, देशराज की मौत एंटी-मॉर्टम हैंगिंग यानी फांसी लगाने से हुई है। वहीं सुषमा की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस महिला की मौत के मामले में हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Sardar Patel Jayanti: Budaun Mujaria Police Station National Unity Day मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने…

    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Sardar Patel Jayanti: Police Officials Take Oath | News हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली,…

    You Missed

    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए