बिजनौर में हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद:दो लाख रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या, जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को देने का आदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor Murder Case Verdict | Court Sentences Accused To Life Imprisonment

बिजनौर में हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद:दो लाख रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या, जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को देने का आदेशजहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुई आदिल की हत्या के मामले में बिजनौर कोर्ट ने दोषी अनुज चौहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी रकम मृतक आदिल की पत्नी को देने का आदेश दिया गया

.

मामले में आदिल के भाई मुकीमुद्दीन ने नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर 2020 को आदिल खेत की ओर टहलने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

आदिल की पत्नी रिहाना ने बताया था कि अनुज चौहान ने 40 लाख रुपये का लोन दिलाने के लिए आदिल से दो लाख रुपये लिए थे। आरोप था कि अनुज ने न तो लोन पास कराया और न ही रकम वापस की। उसने आदिल को पैसे देने के लिए खेत पर बुलाया था।

गन्ने के खेत में मिला था आदिल का शव

आदिल की तलाश के दौरान उसका शव अर्जुन के गन्ने के खेत में मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। आरोप था कि दो लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए अनुज ने आदिल की हत्या कर शव खेत में छिपा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अनुज चौहान के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।

अभियोजन पक्ष ने की पैरवी

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मुकेश कुमार चौहान ने पैरवी की। न्यायाधीश सीमा वर्मा ने आदिल की हत्या के मामले में अनुज चौहान को दोषी पाते हुए उम्रकैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माने की आधी रकम आदिल की पत्नी को देने का भी आदेश दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर के सेंट साईनाथ स्कूल पहुंची पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Dibiyapur School Controversy: SP MLA Pradeep Yadav Protests Police Action शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर…

सलमान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी:आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स; शाहिद और करीना कपूर का दिखा स्टाइलिश लुक

Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2027 Press Conference Mumbai | Salman Khan Shahid Kapoor Varun Dhawan सलमान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी:आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स;…

You Missed

Virginia state Sen. L. Louise Lucas indicted on drug and money laundering charges | CNN Politics

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 1 views
Virginia state Sen. L. Louise Lucas indicted on drug and money laundering charges | CNN Politics

बिजनौर में हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद:दो लाख रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या, जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को देने का आदेश

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
बिजनौर में हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद:दो लाख रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या, जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को देने का आदेश

Americans could be detained for years in popular travel destination, officials warn

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
Americans could be detained for years in popular travel destination, officials warn

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर के सेंट साईनाथ स्कूल पहुंची पुलिस

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर के सेंट साईनाथ स्कूल पहुंची पुलिस

Valtteri Bottas Opens Doors to Finnish Home for First Time and Reveals Hidden F1 Treasures

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 6 views

  • 7 views
सलमान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी:आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स; शाहिद और करीना कपूर का दिखा स्टाइलिश लुक