अवधेश पर भरोसा कायम, कविता को नई जिम्मेदारी:भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम में प्रयागराज से तीन चेहरे, सुबोध सदस्य बने

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • BJP Kashi Kshetra New Team | Prayagraj Kaushambi Leaders Get New Roles

अवधेश पर भरोसा कायम, कविता को नई जिम्मेदारी:भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम में प्रयागराज से तीन चेहरे, सुबोध सदस्य बनेप्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काशी क्षेत्र की नई टीम घोषित कर दी है। गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की।

.

इसमें प्रयागराज के तीन और कौशाम्बी के एक चेहरे को जगह दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश चंद्र गुप्ता को दोबारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कौशांबी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता त्रिपाठी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

वहीं, भाजपा प्रयागराज गंगापार की पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबोध सिंह को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है।

अवधेश गुप्ता पर भरोसा बरकरार।अवधेश गुप्ता पर भरोसा बरकरार।

दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने अवधेश गुप्ता अवधेश चंद्र गुप्ता का भाजपा संगठन में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने 1982 में छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद बजरंग दल और युवा मोर्चा में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2016 से 2020 तक वह भाजपा प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष रहे।

वर्ष 2020 में गठित भाजपा काशी क्षेत्र की टीम में उन्हें पहली बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए यही जिम्मेदारी सौंपी है।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं कौशाम्बी की अनीता त्रिपाठी।लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं कौशाम्बी की अनीता त्रिपाठी।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं अनीता कौशांबी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता त्रिपाठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी के विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों में जिम्मेदारियां निभाती रही हैं।

महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहीं कविता पटेल।महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहीं कविता पटेल।

भाजपा जिलाध्यक्ष की संभाल रही थीं जिम्मेदारी भाजपा प्रयागराज गंगापार की पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। उन्होंने महिला मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन के लिए काम किया। इसके बाद वह गंगापार की उपाध्यक्ष रहीं। वर्ष 2023 से 2025 तक उन्होंने भाजपा गंगापार के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने दी बधाई नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता और आनंद दुबे समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें

Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Ganga Expressway Bus Accident | Hardoi To Delhi Bus Overturns बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा,…

बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ की जयपुर में शूटिंग:हरियाणा पुलिस टीम की हॉस्पिटल में एंट्री; प्रकाश झा ने फिल्माए सीन

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting Jaipur | Prakash Jha Directs Tridha Aditi Scenes बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ की जयपुर में शूटिंग:हरियाणा पुलिस टीम की हॉस्पिटल…

You Missed

Microsoft to impose time limits on Xbox cloud gaming subscribers as costs continue to climb

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 1 views
Microsoft to impose time limits on Xbox cloud gaming subscribers as costs continue to climb

बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 1 views
बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें

Live updates: Lindsay Clancy jury deliberates for 6th day | CNN

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 2 views
Live updates: Lindsay Clancy jury deliberates for 6th day | CNN

अवधेश पर भरोसा कायम, कविता को नई जिम्मेदारी:भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम में प्रयागराज से तीन चेहरे, सुबोध सदस्य बने

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 2 views
अवधेश पर भरोसा कायम, कविता को नई जिम्मेदारी:भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम में प्रयागराज से तीन चेहरे, सुबोध सदस्य बने

Princess Charlotte’s ‘rare’ sporting skill that’s helping her prepare for the future

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 4 views

  • 3 views
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ की जयपुर में शूटिंग:हरियाणा पुलिस टीम की हॉस्पिटल में एंट्री; प्रकाश झा ने फिल्माए सीन