ब्रह्मपुरी में आधी रात को मौत बनकर दौड़ी कार:कई वाहनों को मारी टक्कर, दो दोस्त बाल बाल बचे, छोटा हाथी चालक गंभीर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Brahmpuri Car Crash | Two Friends Safe, Chhota Hathi Driver Critical

ब्रह्मपुरी में आधी रात को मौत बनकर दौड़ी कार:कई वाहनों को मारी टक्कर, दो दोस्त बाल बाल बचे, छोटा हाथी चालक गंभीरमेरठ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। - Dainik Bhaskarहादसे के बाद आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गया।

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे एक कार मौत बनकर दौड़ी। कार चला रहे शख्स ने कई किलोमीटर तक कार दौड़ाई और एक के बाद एक कई दुपहिया व चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी।

.

इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार चालक नशे में धुत था।

टक्कर लगते ही आरोपी की कार के अगले दोनों एयर बैग भी खुल गए।टक्कर लगते ही आरोपी की कार के अगले दोनों एयर बैग भी खुल गए।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात एक कार तेज रफ्तार में सरस्वती लोक कालोनी से निकली। जैसे ही गेट पर पहुंची, अचानक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

उन्होंने देखा दो युवक सड़क पर पड़े हैं और कार उनकी बाइक को रौंदकर भाग रही है। लोगों ने दोनों युवकों को संभाला। युवक की पहचान युवराज के रूप में हुई है जो अपने एक दोस्त के साथ था।

बचने के लिए दौड़ाता रहा कार हादसे के बावजूद कार चला रहे शख्स ने रफ्तार धीमी नहीं की और उसे दौड़ाता रहा। करीब आधा किलोमीटर पर उस कार चालक ने माल से भरे एक छोटा हाथी वाहन में टक्कर मार दी। यह छोटा हाथी सड़क के किनारे खड़ा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।

टक्कर लगते ही छोटा हाथी वाहन के पीछे खड़ा उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान हापुड़ निवासी नौशाद के रूप में हुई। हादसा होता देख चालक कार से नीचे उतरा और वहीं कार छोड़कर भाग निकला।

नौशाद का अस्पताल में चल रहा उपचार टक्कर लगने के बाद कार चालक बेहोश हो गया। उसके शरीर से खून बह रहा था। लोग उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरु किया। बताया जाता है कि नौशाद की हालत चिंताजनक बनी है।

बाइक सवारों को टक्कर मारकर आरोपी कार चालक ने कार उनकी बाइक पर चढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।बाइक सवारों को टक्कर मारकर आरोपी कार चालक ने कार उनकी बाइक पर चढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका कहना था कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन पुलिस है कि सड़क पर दिखाई ही नहीं देती।

पुलिस ने कार को लिया कब्जे में हादसे की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लिया और थाने भिजवा दिया। नौशाद के वाहन के अलावा वहां एक और वाहन खड़ा था। इन दोनों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने के बाहर खड़ा कर दिया।

फिलहाल पुलिस कार के नंबर की मदद से आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नशे में हुआ हादसा है। लोगों ने भी आरोपी के कार से उतरते समय लड़खड़ाकर गिरने की पुष्टि की है।

दो वाहनों को जोड़ रहा था नौशाद पुलिस छानबीन में सामने आया कि नौशाद हापुड़ से माल लेने यहां आया था। उसने अपने वाहन में माल लादा हुआ था लेकिन वह खराब हो गया। रात में उसने दूसरे वाहन की मदद ली। दोनों वाहनों को जोड़ने के लिए वह बीच में मौजूद था। इसी दौरान कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

You Missed

‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 2 views
Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा