‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Breaking Bad Actor RJ Mitte Suicide In Texas | Breaking Bad News

‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरजे मिट्टे ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह या सुसाइड नोट अभी सामने नहीं आया है। - Dainik Bhaskarआरजे मिट्टे ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह या सुसाइड नोट अभी सामने नहीं आया है।

मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में वॉल्टर व्हाइट के बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता आरजे मिटे की 34 साल की उम्र में मौत हो गई।

अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ के अनुसार, एक्टर ने सोमवार को टेक्सास में आत्महत्या की।

आरजे मिटे को 14 साल की उम्र में ब्रेकिंग बैड के पायलट एपिसोड में काम मिला था। उन्होंने सीरीज के 56 एपिसोड में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया।

मिटे को सेरेब्रल पाल्सी था यानी उनको बचपन से चलने-फिरने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में परेशानी होती थी। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए किया था।

मिटे के रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, “बहुत दुख के साथ हम प्यारे अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांग अधिकारों के उत्साही समर्थक आरजे मिटे के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं।”

रिप्रेजेंटेटिव ने आगे कहा, “दुनियाभर में दोस्तों और परिवार का मनोरंजन करने के अलावा, उन्होंने यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स चिल्ड्रन्स के एंबेसडर के तौर पर काम किया।”

विन्स गिलिगन की बनाई इस सीरीज के लिए मिटे ने 13 साल की उम्र में ऑडिशन दिया था। वह 14 साल के थे, जब उन्होंने इसके पायलट एपिसोड की शूटिंग की।

ब्रेकिंग बैड ने अपने कलाकारों को दुनियाभर में पहचान दिलाई। मिटे ने सीरीज में ब्रायन क्रैंस्टन और अन्ना गन के साथ काम किया। सीरीज में दोनों ने उनके ऑन-स्क्रीन माता-पिता का किरदार निभाया था।

मिटे ने बाद में द ओक रूम, द गार्डियंस ऑफ जस्टिस और ट्रायम्फ में भी काम किया।

अभिनेता की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी ब्रेकिंग बैड के सह-कलाकार लुइस मोनकाडा के साथ अल्बुकर्क के बैलून फिएस्टा में थी।

ब्रायन क्रैंस्टन ने जताया दुख

‘ब्रेकिंग बैड’ के लीड एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने मिटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों लंच पर मिलने की योजना बना रहे थे।

क्रैंस्टन ने लिखा, “आज रात यह लिखते हुए मैं गहरे दुख में हूं। ब्रेकिंग बैड में मेरे प्यारे बेटे आरजे मिटे का निधन हो गया।”

उन्होंने लिखा, “जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब मैं उनसे मिला था। उन्हें वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार के लिए चुना गया था। उन्होंने यह भूमिका खुशी और उत्साह के साथ निभाई।”

क्रैंस्टन ने कहा, “सेरेब्रल पाल्सी के साथ जन्म लेने के बावजूद, आरजे ने कभी इस चुनौती को किसी काम के लिए बहाना नहीं बनने दिया।”

उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शूटिंग के कठिन शेड्यूल का पूरी दृढ़ता से सामना किया। वह अपनी टीवी मां अन्ना गन और मुझसे मिली सलाह हमेशा सुनते थे, लेकिन किशोर होने के नाते, वह कभी-कभी शरारत से हमारी सलाह नजरअंदाज भी कर देते थे। वह मुश्किल तरीके से सीखना चाहते थे। वह एक हिट टीवी शो के सितारों में से एक थे, लेकिन फिर भी एक बच्चे थे।”

क्रैंस्टन ने कहा कि जब मिटे टीम से जुड़े थे, तब वह अभिनय में कच्चे थे। बाद में वह एक बेहतरीन अभिनेता बने।

उन्होंने कहा कि मिटे ने शो में अपने अनुभव का इस्तेमाल दिव्यांग कलाकारों के लिए खुलकर आवाज उठाने में किया।

क्रैंस्टन ने लिखा, “उनकी सारी उम्मीद और क्षमता अब खो गई है। यह जानना बेहद दुखद है कि उन्होंने अपनी जान ले ली। क्यों?”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Maa Chandraghanta Darshan At Kaushambi Kadadham | Navratri Crowd Update नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के…

    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

    Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Health Update | Bali Accident Spine Surgery Video नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों…

    You Missed

    Tennis bad boy batters racket and cuts hand… then wins

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    Tennis bad boy batters racket and cuts hand… then wins

    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    Loud street agitators are turning the entrance to Disneyland into a vacation nightmare

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    Loved ones mourn woman, 22, gunned down outside Little Village home: ‘Changed the whole family’

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views