बदायूं में गंगा का कटान तेज:कदमनगला में अब आबादी वाली जमीन कटी, घरों पर मंडरा रहा खतरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Badaun
  • Budaun Ganga Erosion: Kadamnagla Village Land Sinks, Homes Destroyed

बदायूं में गंगा का कटान तेज:कदमनगला में अब आबादी वाली जमीन कटी, घरों पर मंडरा रहा खतराबदायूं2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के कदमनगला गांव में गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। दो दिन पहले एक सरकारी स्कूल के गंगा में समा जाने के बाद अब नदी आबादी वाली जमीन को भी निगल रही है। बीते एक दिन में करीब पांच मीटर जमीन कटकर गंगा में मिल गई है, जिससे छह ग्रामीणों के घर नदी में बह गए हैं। ये परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

अब तक हजारों बीघा कृषि भूमि गंगा की धार में समा चुकी है। कटान अब आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर फिलहाल 162.12 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 162.40 मीटर से 28 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने के बावजूद कदमनगला में कटान की गति कम नहीं हुई है।

पप्पू, नेकराम, राजाराम, जगपाल और सुनील सहित छह परिवारों के मकान कटान की भेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पातीराम का मकान भी कटने के कगार पर है, जिसका बड़ा हिस्सा खतरे की जद में है। कटान के कारण गांव का रास्ता भी प्रभावित हुआ है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है और ग्रामीण नाव का उपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही हजारों बीघा खेत बर्बाद हो चुके हैं और अब गंगा आबादी की ओर बढ़ रही है। इस बीच, गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। नरौरा बैराज से 1,08,801 क्यूसेक, बिजनौर से 1,05,414 क्यूसेक और हरिद्वार से 94,102 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे कुल 3,08,317 क्यूसेक पानी नदी में आया है।

दो दिन पहले कदमनगला का सरकारी स्कूल गंगा में समा गया था। इसके बाद कई घर और हजारों बीघा खेती भी नदी की धार में जा चुकी है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो गंगा की धार आबादी के और करीब पहुंच सकती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कंगना रनोट के 2 साल में सिर्फ 16 काम पूरे:वर्क कंप्लीशन रेट सबसे कम; अनुराग ठाकुर समेत हिमाचल के चारों सांसदों का रिपोर्ट कार्ड जानिए

    Hindi News Local Himachal Shimla Himachal Mandi MP Kangana Ranaut Development Report Card & Progress Status कंगना रनोट के 2 साल में सिर्फ 16 काम पूरे:वर्क कंप्लीशन रेट सबसे कम;…

    बुलंदशहर में 50 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या:घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से मार डाला

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Murder Case | Man Killed With Sharp Weapon In Sikandrabad बुलंदशहर में 50 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या:घर के बाहर सोते समय धारदार…

    You Missed

    Lindsay Clancy’s trial highlights gaps in understanding, treating postpartum psychosis

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 0 views
    Lindsay Clancy’s trial highlights gaps in understanding, treating postpartum psychosis

    बदायूं में गंगा का कटान तेज:कदमनगला में अब आबादी वाली जमीन कटी, घरों पर मंडरा रहा खतरा

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 2 views
    बदायूं में गंगा का कटान तेज:कदमनगला में अब आबादी वाली जमीन कटी, घरों पर मंडरा रहा खतरा

    Santos Laguna vs CD Guadalajara: Where to Watch, TV Channel, Live Stream & Kick-Off Time | Liga MX | Goal.com US

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 2 views
    Santos Laguna vs CD Guadalajara: Where to Watch, TV Channel, Live Stream & Kick-Off Time | Liga MX | Goal.com US

    कंगना रनोट के 2 साल में सिर्फ 16 काम पूरे:वर्क कंप्लीशन रेट सबसे कम; अनुराग ठाकुर समेत हिमाचल के चारों सांसदों का रिपोर्ट कार्ड जानिए

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 3 views
    कंगना रनोट के 2 साल में सिर्फ 16 काम पूरे:वर्क कंप्लीशन रेट सबसे कम; अनुराग ठाकुर समेत हिमाचल के चारों सांसदों का रिपोर्ट कार्ड जानिए

    Valentova holds off qualifier Stoiana in Cincinnati, will face Svitolina