विश्व रक्तदान दिवस पर 33 लोगों ने किया रक्तदान:बुलंदशहर में दिखा उत्साह, दो मुस्लिम युवकों ने भी दिया योगदान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Blood Donation | World Blood Donor Day Youth Contribution

विश्व रक्तदान दिवस पर 33 लोगों ने किया रक्तदान:बुलंदशहर में दिखा उत्साह, दो मुस्लिम युवकों ने भी दिया योगदानप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व रक्तदान दिवस पर बुलंदशहर में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जीवन बचाने के लिए लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया गया। रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परम ग्रुप के एमडी राजीव कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया और युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में कुल 33 महिला और पुरुष रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें दो मुस्लिम युवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है

चैरिटेबल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. चंद्रजीत तोमर ने मुख्य अतिथि राजीव कुमार, रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और संयोजक सूर्य भूषण मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. तोमर ने बताया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती और हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर सेंटर के मार्केटिंग मैनेजर विशाल त्यागी, क्लब के सदस्य राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, नरेश गोयल, मुकेश गुप्ता, तुषार गुप्ता, जेम्स जिंदल, मुकेश अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, राजेश आर्य, डॉ. मोहित गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव सिंहल, सूर्य भूषण मित्तल, अंश शर्मा, सार्थक गुप्ता, विशाल रस्तोगी, राजेश आर्य और राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms