पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बुलंदशहर में शव कीचड़ में फेंका, हादसा दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Murder Case | Wife Kills Husband With Lover

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बुलंदशहर में शव कीचड़ में फेंका, हादसा दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तारप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में 15 सितंबर को सड़क किनारे कीचड़ में मिले मुकेश (38) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने प्रेमी कविंद्र और उसके साथी चेतन के साथ मिलकर की थी।

हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया, ताकि घटना को सड़क हादसा समझा जाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डिबाई थाना क्षेत्र का है।

हत्या के बाद शव को आरोपियों ने सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया था।हत्या के बाद शव को आरोपियों ने सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया था।

सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

15 सितंबर को मुकेश का शव सड़क किनारे कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती तौर पर घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हो रही थी, लेकिन परिजनों ने मुकेश की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

प्रेम संबंध में पति को रास्ते से हटाने की साजिश

पुलिस के मुताबिक, मुकेश की पत्नी पूनम का कविंद्र से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि इस संबंध में मुकेश बाधा बन रहा था। इसके बाद पूनम ने कविंद्र और उसके साथी चेतन के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत मुकेश की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया, जिससे घटना हादसे जैसी लगे और हत्या का शक न हो।

सड़क किनारे कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला था।सड़क किनारे कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी पूनम, उसके प्रेमी कविंद्र और सहयोगी चेतन को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि डिबाई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से मामले का खुलासा किया। कार्रवाई कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान और उनकी टीम ने की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बाराबंकी में सेवा ज्योति कलश यात्रा का समापन:PM मोदी का लाइव संबोधन सुना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Seva Jyoti Kalash Yatra | PM Modi Live Address & Viksit Bharat बाराबंकी में सेवा ज्योति कलश यात्रा का समापन:PM मोदी का लाइव…

    फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Arun Govil Raja Dashrath | Ramayana Cast First Look Photos; Sai Pallavi Ranbir Kapoor फिल्म ‘रामायण’ से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:‘राजा दशरथ’ के किरदार…

    You Missed

    Barcelona routs Real Madrid 7-0 in women’s clasico with record Liga F attendance at Camp Nou

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 1 views
    Barcelona routs Real Madrid 7-0 in women’s clasico with record Liga F attendance at Camp Nou

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बुलंदशहर में शव कीचड़ में फेंका, हादसा दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तार

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 2 views
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बुलंदशहर में शव कीचड़ में फेंका, हादसा दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तार

    Polk Sheriff: Winter Haven crash happened in a ‘blink of an eye’

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Polk Sheriff: Winter Haven crash happened in a ‘blink of an eye’

    बाराबंकी में सेवा ज्योति कलश यात्रा का समापन:PM मोदी का लाइव संबोधन सुना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    बाराबंकी में सेवा ज्योति कलश यात्रा का समापन:PM मोदी का लाइव संबोधन सुना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प

    ‘Ted Lasso’ Season 4 Finale Recap: Big Changes & How Things Leave Off

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 4 views