हत्या के आरोपियों को छोड़ने का आरोप:महिला ने SSP से कार्रवाई की मांग की, गोली मारकर की गई थी हत्या

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Murder Case | Victim Wife Seeks Justice From SSP

हत्या के आरोपियों को छोड़ने का आरोप:महिला ने SSP से कार्रवाई की मांग की, गोली मारकर की गई थी हत्याबुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में महिला ने कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके पति की हत्या के मामले में कुछ आरोपियों के नाम सांठगांठ कर हटा दिए हैं। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की, जिस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया है।

मामला मोहल्ला आहनग्रान का है, जहां लगभग एक महीने पहले रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक मनीष सैनी की पत्नी आंचल सैनी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना 21 जून 2026 की रात करीब 8 बजे की है।

उस रात मनीष के पास एक फोन आया, जिसके बाद वह “अभी आ रहा हूं” कहकर घर से निकल गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ जाते देखा था। रास्ते में मनीष ने अपने भाई और अन्य लोगों से कहा था कि वह दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे हैं।

मनीष ने अपने भतीजे सौरभ को फोन कर नवीनगर रोड पर कृपाल आश्रम के पास बन रही कॉलोनी में नींबू और नमकीन पहुंचाने को कहा। सौरभ सामान देकर वापस लौट आया। कुछ देर बाद सौरभ को फोन पर सूचना मिली कि उसके चाचा मनीष को गोली मार दी गई है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां मनीष सांसें ले रहे थे। उन्हें तत्काल युगप्रिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आंचल सैनी ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिवम के भाई आकाश की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शिवम को संदेह था कि इस दुर्घटना में मनीष का हाथ था, जिसके कारण वह मनीष को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके पति की सुनियोजित तरीके से हत्या की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut Alert | 3 Hours Electricity Supply Shutdown गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक…

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Dussehra News | Students Burn Education Mafia Effigy In Protest बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले-…

    You Missed

    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार