डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य समय पर पूरा करने के:विद्युत पोल शिफ्टिंग और पेड़ कटान में तेजी लाने को कहा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Road Widening: DM Kumar Harsh Reviews Development Projects

डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य समय पर पूरा करने के:विद्युत पोल शिफ्टिंग और पेड़ कटान में तेजी लाने को कहाप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि जनपद में 14 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत पोल और वृक्षों के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पोल शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक धनराशि संबंधित विभागों को पहले ही जारी की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने तीनों विभागों को संयुक्त टीम बनाकर सड़कों का सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि बाधाओं को तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ों को हटाने और विद्युत पोलों को तत्काल शिफ्ट करने के सख्त आदेश दिए। पेड़ों की कटाई के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित करने के लिए बिजली विभाग और वन विभाग को आपस में बेहतर तालमेल स्थापित करने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जोर देकर कहा, ‘सड़क चौड़ीकरण आम जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ उन्होंने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) निशा ग्रेवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Supports Trisha Krishnan | Tamil Nadu Controversy तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन…

    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajesh Sharma Health Update: Actor Clarifies Hospitalization & Fauji Set एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा…

    You Missed

    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    Intel Stock Tripled in a Year, So Where Will It Be in 5 Years?

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    Intel Stock Tripled in a Year, So Where Will It Be in 5 Years?

    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    What’s open, closed on Labor Day? Stores, restaurants, more

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views
    What’s open, closed on Labor Day? Stores, restaurants, more

    मिर्जापुर ने 4 दिन में कमाए ₹154 करोड़:अल्फा, कॉकटेल-2 पीछे, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी; सोमवार की कमाई में सलमान, रणबीर की फिल्में पछाड़ीं

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    मिर्जापुर ने 4 दिन में कमाए ₹154 करोड़:अल्फा, कॉकटेल-2 पीछे, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी; सोमवार की कमाई में सलमान, रणबीर की फिल्में पछाड़ीं

    5 Best Fits for Mike Tomlin if Former Steelers HC Returns to NFL in 2027

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    5 Best Fits for Mike Tomlin if Former Steelers HC Returns to NFL in 2027