- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- CCSU Exam Fee Refund Process Starts | Meerut University News
सीसीएसयू में छात्रों की अतिरिक्त फीस होगी वापस:आज से रिफंड प्रक्रिया शुरू, रोल नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद भरनी होगी बैंक डिटेलश्रेया शर्मा | मेरठ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के प्रोजेक्ट, पीजी बैक, यूजी एक्स और छूटे हुए प्रैक्टिकल के परीक्षा फॉर्म में छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस अब वापस होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह रकम स
.
परीक्षा फॉर्म भरते समय तय मानक से ज्यादा फीस कटने का मामला छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के सामने उठाया था। उन्होंने सबूतों के साथ शिकायत देकर मांग की थी कि छात्रों से ली गई अतिरिक्त रकम जल्द उनके खातों में वापस कराई जाए।
रोल नंबर डालने के बाद आएगा ओटीपी
फीस रिफंड के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए लिंक पर जाना होगा। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करने के बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन करने के बाद छात्र का पूरा शैक्षणिक विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद छात्रों को अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। साथ ही बैंक पासबुक की कॉपी भी अपलोड करनी होगी। छात्रों को एक सेल्फ डिक्लेरेशन यानी स्व-घोषणा फॉर्म भी भरना होगा। इस फॉर्म को भी पोर्टल पर अपलोड करने के बाद पूरा आवेदन सबमिट करना होगा।
फीस रिफंड के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए लिंक पर जाना होगा
आवेदन जमा होने के बाद विश्वविद्यालय का अकाउंट सेक्शन छात्रों की ओर से भरी गई जानकारी और अतिरिक्त काटी गई फीस का सत्यापन करेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद अतिरिक्त फीस की रकम सीधे छात्र के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
दो दिन पहले वित्त अधिकारी से की थी बात
इसी मामले में दो दिन पहले पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी रमेश चंद्र से भी बात की थी। उन्होंने छात्रों की अतिरिक्त फीस वापस कराने के लिए संबंधित एजेंसी को जल्द निर्देश जारी करने की मांग की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले पर तुरंत काम शुरू कर दिया। अब परीक्षा फॉर्म पोर्टल पर फीस वापसी के लिए छात्रों से बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी गई है।
एक-एक रुपया वापस कराया जाएगा : अंकित
पूर्व महामंत्री छात्र संघ अंकित अधाना ने कहा कि छात्रों से लिया गया एक-एक रुपया विश्वविद्यालय से वापस कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे से परीक्षा फॉर्म भरवाते समय ही पोर्टल पर छात्रों के बैंक डिटेल दर्ज कराने का ऑप्शन दिया जाना चाहिए। इससे भविष्य में अगर किसी छात्र से अतिरिक्त फीस कटती है तो वह बिना परेशानी के सीधे रिफंड के लिए आवेदन कर सकेगा और उसकी रकम उसके बैंक खाते में वापस भेजी जा सकेगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




