चंदौली में खाद दुकानों पर छापा, 10 सैंपल भरे:अनियमितता मिलने पर 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chandauli
  • Chandauli Fertilizer Shop Raid | 5 Shopkeepers Issued Show Cause Notice

चंदौली में खाद दुकानों पर छापा, 10 सैंपल भरे:अनियमितता मिलने पर 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारीरविकांत सिंह | चंदौली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले के विभिन्न इलाकों में अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को प्राइवेट खाद और बीज की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान संयुक्त टीमों ने तहसीलवार दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 दुकानों से खाद के सैंपल भरे। कई अनियमितताएं सामने आने पर 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव को कंदवा के ‘गुप्ता खाद भण्डार’ पर वितरण रजिस्टर अधूरा मिला, जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसके अलावा, तलाशपुर के प्रकाश खाद भण्डार और कंदवा के श्रीराम फर्टिलाइजर, आलोक उर्वरक केन्द्र बंद पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डॉ. पूजा त्रिपाठी द्वारा चकिया और नौगढ़ तहसील में की गई कार्रवाई के दौरान, ‘रिशु कृषि केन्द्र’ पर रेट बोर्ड और रजिस्टर अपडेट न पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 19545 मीट्रिक टन यूरिया, 5088 मीट्रिक टन डीएपी, 372 मीट्रिक टन एमओपी, 3992 मीट्रिक टन एनपीके और 13507 मीट्रिक टन एसएसपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि उर्वरक खरीदते समय फार्मर आईडी दुकान पर साथ लाना अनिवार्य है। प्रमाणित खतौनी दिखाकर भी खाद ली जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता द्वारा ओवररेटिंग या अनियमितता की शिकायत साक्ष्य के साथ मिलती है, तो उसके खिलाफ ‘उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम’ के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

    You Missed

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला