चंदौली में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chandauli
  • Chandauli News | Lok Jan Socialist Party Protest Against Station In charge

चंदौली में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलनरविकांत सिंह | चंदौली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष भोलानाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम चंद्र मोहन गर्ग को राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जेठवारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंप रहे हैं।

ज्ञापन में पीड़ितों को न्याय दिलाने और जेठवारा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने समेत सात मांगें रखी गईं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में जाति देखकर न्याय व्यवस्था संचालित की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता ऐसी व्यवस्था का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रत्येक सप्ताह इसी तरह शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत ज्ञापन दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कानून और संविधान में पूरा विश्वास है। उन्हें उम्मीद है कि एक न एक दिन न्याय जरूर मिलेगा और इसी विश्वास के साथ आंदोलन जारी रखा जाएगा।

भोलानाथ विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना से प्रदेश का युवा, दलित और ओबीसी समाज आहत है।

इस दौरान ओम प्रकाश विश्वकर्मा, चंद्र केशव विश्वकर्मा, नारद विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, पंचम विश्वकर्मा और रवि विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Aashram Season 4 Shooting Jaipur | Prakash Jha Tridha Choudhury Bobby Deol जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान ‘आश्रम’:वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी…

    हनुमान अंश का कलेक्शन होगा 200 करोड़ पार:33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, धुरंधर, 3 इडियट्स, पठान से आगे; जानिए रिकॉर्ड्स

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Box Office Record | Beats 3 Idiots Pathaan 33rd Day हनुमान अंश का कलेक्शन होगा 200 करोड़ पार:33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली…

    You Missed

    Adam Sandler’s best movie roles in photos

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Adam Sandler’s best movie roles in photos

    चंदौली में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    चंदौली में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग:राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    Record gas prices squeeze Americans as summer travel season ends, midterms loom and Iran war wages on

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Record gas prices squeeze Americans as summer travel season ends, midterms loom and Iran war wages on

    जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS

    Remains found in Wilson County in 1977 identified as missing 15-year-old girl