चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील:मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Badshahs Club Sealed In Chandigarh | Building Violations Action

चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील:मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटायाचंडीगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह का क्लब, जिसे  बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सील कर दिया है। इनसेट में रैपर बादशाह की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarसेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह का क्लब, जिसे बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सील कर दिया है। इनसेट में रैपर बादशाह की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के सागो क्लब को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर

.

प्रशासन के मुताबिक, क्लब में भवन संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े कुछ उल्लंघनों को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संतोषजनक जवाब और अनुपालन नहीं मिलने पर आखिरकार क्लब को सील करने का फैसला लिया गया।

यह वही क्लब है, जो इससे पहले भी एक बड़े विवाद के कारण चर्चा में आ चुका है। क्लब के बाहर हुए धमाकों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा की ओर से लिए जाने की बात सामने आई थी।

सागो क्लब, जिसमें मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया गया, नोटिस के बाद भी उसे नहीं हटाया गया।सागो क्लब, जिसमें मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया गया, नोटिस के बाद भी उसे नहीं हटाया गया।

मंजूर नक्शे से अलग निर्माण पड़ा भारी

प्रशासन के अनुसार, क्लब के लिए जो नक्शा मंजूर कराया गया था, उसके बाद अंदर अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। इसी को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की ओर से क्लब संचालकों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार बिल्डिंग ब्रांच की टीम पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए क्लब को सील कर दिया।

2 साल पहले हुआ था क्लब के बाहर धमाका

करीब दो साल पहले सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के बाहर धमाके हुए थे। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग की ओर से ली गई थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई थी, जिसमें धमाकों की वजह कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी न देना बताई गई थी।

धमाके सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुए थे। इस घटना में क्लबों के बाहर लगे शीशे टूट गए थे। सेविले बार एंड लाउंज के मालिकों में मशहूर रैपर बादशाह भी पार्टनर हैं। गोल्डी बराड़ के हवाले से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों क्लबों के मालिकों से प्रोटेक्शन मनी के लिए संपर्क किया गया था।

पोस्ट में कहा गया था कि उनकी ओर से कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद धमाके किए गए। साथ ही यह भी दावा किया गया था कि जो लोग उनकी कॉल्स को नजरअंदाज कर रहे हैं, वे इसे चेतावनी के तौर पर लें। हालांकि, इस मामले की जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Advance Booking Update | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को…

वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Suresh Chandra Agarwal 75th Birth Anniversary | Mathura Vrindavan Events वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर…

You Missed

Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at $1,300?

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at ,300?

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 6 views
Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे