चंडीगढ़ के क्रिकेटर रमनदीप की दुल्हन एक्ट्रेस:उम्र में 7 साल बड़ी, शिमला की रहने वाली; पंचकूला में शादी, युवराज-अभिषेक का डांस

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Charlie Chauhan Weds Ramandeep Singh | KKR Star Marries TV Actress

चंडीगढ़ के क्रिकेटर रमनदीप की दुल्हन एक्ट्रेस:उम्र में 7 साल बड़ी, शिमला की रहने वाली; पंचकूला में शादी, युवराज-अभिषेक का डांसचंडीगढ़31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑलराउंडर रमनदीप सिंह और एक्ट्रेस चार्ली चौहान की शादी का फोटो। - Dainik Bhaskarऑलराउंडर रमनदीप सिंह और एक्ट्रेस चार्ली चौहान की शादी का फोटो।

चंडीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी की एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी की है। 7 अगस्त को दोनों ने पंचकूला (हरियाणा) के पिंजौर के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज संपन्न किया।

.

इसकी शादी के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें पंजाब के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, आदि डांस करते दिख रहे हैं। शादी में जय भानुशाली जैसे टीवी और फिल्मों के सेलिब्रिटीज भी पहुंचे।

रमनदीप सिंह को तो लोगों ने IPL और भारतीय टीम में खेलते देखा है, लेकिन अब लोग यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर रमनदीप सिंह की दुल्हन कौन हैं? तमाम सोर्सेस खंगालने के बाद पता चला है कि चार्ली और रमनदीप का रिलेशनशिप 8 साल से सीक्रेटली चल रहा था।

साल 2018 के आसपास जब चार्ली टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और रमनदीप पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान इनकी मुलाकात किसी कॉमनफ्रेंड की पार्टी में हुई। इसके बाद से दोनों सीक्रेटली मिलते रहे। रमनदीप से चार्ली करीब 7 साल बड़ी हैं। वह हिमाचल में शिमला की रहने वाली हैं। आइए जानते हैं, चार्ली के बारे में…

पहले देखिए, रमनदीप और चार्ली की शादी के 3 PHOTOS

शादी के बाद रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान ने डांस किया।शादी के बाद रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान ने डांस किया।शादी में अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह बराड़ समेत अन्य क्रिकेटर भी डांस करते दिखे।शादी में अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह बराड़ समेत अन्य क्रिकेटर भी डांस करते दिखे।पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दूल्हा-दुल्हन के साथ मंच पर डांस किया।पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दूल्हा-दुल्हन के साथ मंच पर डांस किया।

अब चार्ली चौहान की पूरी कहानी जानिए

चार्ली चौहान मूल रूप से शिमला, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1989 को शिमला में हुआ। शुरुआती पढ़ाई शिमला के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढल्ली से हुई है। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन भी की।

उनके परिवार में भाई कुणाल चौहान और बहन पारुल चौहान हैं। उनके माता-पिता की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, कुछ सोर्सेस बताते हैं कि चार्ली की मां का साल 2008 में निधन हो गया था।

उन्होंने दिवाली के मौके पर कार दुर्घटना में अपनी मां को खोया था। उनके साथ उनके चाचा का भी देहांत हुआ था। इस गहरे सदमे में चार्ली ने दिवाली मनाना भी बंद कर दिया था। इसे लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की थी। इसके बाद चार्ली अपने पिता के साथ ही रहीं।

अपना करियर बनाने के लिए चार्ली ने मुंबई का रुख किया था। उन्होंने मनोरंजन जगत में मॉडलिंग, रियलिटी शो स्टार और एक्ट्रेस के रूप में काफी काम किया है। टीवी में वह बहुत लोकप्रिय रही हैं।

चार्ली चौहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।चार्ली चौहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

चार्ली ने ये रियलिटी शोज किए

  • एमटीवी रोडीज 7 (2009): इस मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। हालांकि, वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनके बेबाक अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
  • नच बलिए 5 (2012): स्टार प्लस के मशहूर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो में उन्होंने अपने तत्कालीन पार्टनर कोरियोग्राफर व एक्टर कुंवर अमरजीत सिंह के साथ हिस्सा लिया था। इस शो के जरिए उनकी डांसिंग स्किल्स और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
  • बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर? (2012-2013): चैनल वी के यूथ शो में उन्होंने एला की मुख्य भूमिका निभाई । यह शो 3 सहेलियों की जिंदगी और उनके राज पर आधारित था, जिसने चार्ली को युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया।
  • कैसी ये यारियां (2014-2015): एमटीवी के इस कल्ट यूथ शो में चार्ली ने मुक्ति वर्धन का रोल किया, जो उनके करियर का सबसे यादगार रोल है। फैब 5 बैंड की एक बोल्ड, मुंहफट और भीतर से भावुक लड़की के रूप में उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है।

चार्ली चौहान शिमला में पैदा हुईं, लेकिन मुंबई में जाकर करियर बनाया। - फाइल फोटोचार्ली चौहान शिमला में पैदा हुईं, लेकिन मुंबई में जाकर करियर बनाया। – फाइल फोटोचार्ली चौहान विवादों के काफी दूर रही हैं। अब वह शादी को लेकर चर्चा में हैं।चार्ली चौहान विवादों के काफी दूर रही हैं। अब वह शादी को लेकर चर्चा में हैं।

8 साल तक प्राइवेट रखा रिलेशनशिप

चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह की पहली मुलाकात और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई, इसकी सटीक जानकारी को उन्होंने पूरी तरह प्राइवेट रखी। दोनों ने 8 सालों से अपने रिश्ते को मीडिया, फैंस और सोशल मीडिया से पूरी तरह छिपा कर रखा था। उन्होंने कभी भी सार्वजनिक मंचों या इंटरव्यू में इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे पहली बार कहां और किस तरह मिले थे।

हालांकि, 8 साल के रिलेशनशिप के फिगर से पता चलता है कि दोनों साल 2018 के आसपास से एक-दूसरे के साथ हैं। उस दौरान चार्ली टीवी इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव थीं, जबकि रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट सर्किट में अपने पैर जमा रहे थे।

रमनदीप सिंह मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी कॉमन फ्रेंड, पार्टी या सोशल सर्कल के जरिए ही दोनों की पहली मुलाकात हुई होगी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

7 अगस्त 2026 को जब दोनों ने पंचकूला के गुरुद्वारे में शादी की और तस्वीरें शेयर कीं, तब उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे 8 साल, और अब हमेशा के लिए”। इसके बाद ही दुनिया को उनके इस लंबे और गहरे रिश्ते के बारे में पता चला।

रमनदीप ने क्रिकेट में बनाई पहचान

रमनदीप सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जगह बनाई। वह 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा रहे।

नवंबर 2024 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने भारत के लिए कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। रमनदीप सिंह ने 2 टी20 मैचों में 15 रन बनाए हैं और 1 विकेट भी हासिल किया है। आईपीएल में अब तक उनके नाम 39 मैचों में 299 रन और 7 विकेट दर्ज हैं।

पंचकूला के गुरुद्वारे में चार्ली और रमनदीप की शादी हुई।पंचकूला के गुरुद्वारे में चार्ली और रमनदीप की शादी हुई।

शादी में युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का डांस, VIDEO

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन?:मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया; बादशाह-जुबिन नौटियाल संग काम कर चुकीं

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ पर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘My Person’, यानी समरीन को बहुत खास बताया। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

Hindi News Entertainment Bollywood Siddharth Malhotra The One Box Office Opening | India Film Collection ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे…

You Missed

U tempu in Corsica

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
U tempu in Corsica

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें