CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म

  • Hindi News
  • National
  • Chengalpattu Court | Vijay Wife Sangeetha Withdraws Divorce Petition

CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्मचेंगलपट्‌टू (तमिलनाडु)20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं। - Dainik Bhaskarविजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं।

तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें विजय की पत्नी संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी।

जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में यह तलाक की अर्जी दायर की थी। इसमें उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

विजय ने इसी साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी 1999 में हुई थी।विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी 1999 में हुई थी।

अर्जी में लिखा था- अप्रैल 2021 से विजय के एक्ट्रेस से संबंध

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में बताया कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय के एक अभिनेत्री से संबंध हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्हें मानसिक पीड़ा हुई। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

याचिका में यह कहा- पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उनके बेटे जेसन और बेटी दिव्या को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

संगीता ने दावा किया कि 2021 से विजय उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे। साथ ही पति की जिम्मेदारियों से भी पीछे हट गए।

चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला

इस मामले की कानूनी कार्यवाही 26 फरवरी को शुरू हुई थी। बाद में इसे 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले का समय था। चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था।

तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।

एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

विजय के सीएम बनने के बाद उनके एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

————————————- ये खबर भी पढ़ें:

तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी:बर्थडे के एक दिन बाद केक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक

अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे

    पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे|चंडीगढ़,Chandigarh - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoचंडीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVEदिल्ली-NCR में तेज बारिश, नोएडा में एंबुलेंस फंसी: कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; यूपी के 30 गांवों में बाढ़, उत्तराखंड में बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

    कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; यूपी के 30 गांवों में बाढ़, उत्तराखंड में बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद|देश,National - Dainik Bhaskar1:08Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई: NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा

    NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा|देश,National - Dainik Bhaskar1:29Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सुप्रीम कोर्ट बोला- सांसद अंडे फेंके जाने से डरते हैं: स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां झेलीं, महुआ मोइत्रा की हेट स्पीच से जुड़ी याचिका खारिज की

    स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां झेलीं, महुआ मोइत्रा की हेट स्पीच से जुड़ी याचिका खारिज की|देश,National - Dainik Bhaskar0:46Play videoPlay videoदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

You Missed

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला