- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Farrukhabad
- Chhibramau Road Accident | Tempo Overturned After Collision With Loader
लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचेफर्रुखाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद के श्याम नगर से पल्लेदारों को लेकर जा रहा टेंपो शुक्रवार को छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग पर दरियागंज गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में तीन पल्लेदार घायल हो गए।
छिबरामऊ के कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे पल्लेदार
सभी पल्लेदार कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्थित लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज और लता कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करने जा रहे थे। टेंपो में श्याम नगर निवासी 35 वर्षीय सुशील पुत्र सिपाहीलाल, 32 वर्षीय महेंद्र पुत्र सियाराम, 31 वर्षीय कश्मीर पुत्र प्रकाश, सुनील पुत्र रामकरन, सुमित पुत्र पुरुषोत्तम, राजकुमार, बबलू, सत्येंद्र और लंकेश सवार थे। सुमित टेंपो चला रहा था।
तीन पल्लेदार घायल, बाकी बाल-बाल बचे
हादसे में कश्मीर, सुशील और महेंद्र घायल हो गए, जबकि अन्य पल्लेदार बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला
आसपास मौजूद लोगों ने टेंपो में फंसे पल्लेदारों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।
घायल के पिता ने बताया हादसे का हाल
घायल कश्मीर के पिता प्रकाश ने बताया कि सभी लोग छिबरामऊ के कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करने जा रहे थे। दरियागंज के पास तेज रफ्तार लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



