मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से नीचे, लोगों और दुकानदारों को राहत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chitrakoot
  • Mandakini River Water Level Recedes In Chitrakoot | Ramghat Relief

मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से नीचे, लोगों और दुकानदारों को राहतजितेन्द्र कुमार | चित्रकूट3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर मंगलवार को घट गया। नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों और रामघाट के दुकानदारों ने राहत महसूस की। हालांकि, प्रशासन अभी भी नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है।

पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के जंगलों में हुई भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से रामघाट के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई थी। एहतियात के तौर पर कई दुकानदारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं।

मंगलवार को जलस्तर घटने के बाद घाट किनारे लोगों ने राहत महसूस की। सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी का पानी काफी कम हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि मध्य प्रदेश के जंगलों में रात के समय बारिश न होने के कारण नदी में पानी का प्रवाह कम हुआ है, जिससे जलस्तर में गिरावट आई है।

पुलिस ने किया घाटों का निरीक्षण।पुलिस ने किया घाटों का निरीक्षण।

हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नदी के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर नदी किनारे निगरानी जारी रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को भी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने जलस्तर घटने को बड़ी राहत बताया है। उन्हें उम्मीद है कि यदि मध्य प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश नहीं होती है, तो मंदाकिनी का जलस्तर सामान्य स्थिति में लौट आएगा। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे सावधानी बरतने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रताप विहार फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:गाजियाबाद में पुलिस ने पैर में मारी गोली लगी, एक साथी गिरफ्तार

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Jalalabad Ghaziabad Police Encounter: Criminal Aman Injured, Partner Arun Arrested प्रताप विहार फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:गाजियाबाद में पुलिस ने पैर में…

    हाथ फ्रैक्चर था, अगले दिन विराट कोहली के साथ शूट:मिहिर आहूजा बोले- शाहरुख की तारीफ से लगा, मेहनत सही दिशा में जा रही है

    Hindi News Entertainment Bollywood Mihir Ahuja Interview | Shah Rukh Khan Praise, The Archies & Struggle हाथ फ्रैक्चर था, अगले दिन विराट कोहली के साथ शूट:मिहिर आहूजा बोले- शाहरुख की…

    You Missed

    LIVE: Alex Eala vs Amanda Anisimova – Cincinnati Open Round of 32

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 1 views
    LIVE: Alex Eala vs Amanda Anisimova – Cincinnati Open Round of 32

    मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से नीचे, लोगों और दुकानदारों को राहत

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 2 views
    मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से नीचे, लोगों और दुकानदारों को राहत

    Oprah distances herself from Trump allies Dr Phil and Dr Oz, says they have ‘not one thing to do with me’

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 1 views
    Oprah distances herself from Trump allies Dr Phil and Dr Oz, says they have ‘not one thing to do with me’

    प्रताप विहार फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:गाजियाबाद में पुलिस ने पैर में मारी गोली लगी, एक साथी गिरफ्तार

    • By dp
    • August 18, 2026
    • 4 views
    प्रताप विहार फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:गाजियाबाद में पुलिस ने पैर में मारी गोली लगी, एक साथी गिरफ्तार

    Furious Recap: Eyes on the Subject