कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • CINTAA Controversy: Kunika Sadanand Alleges Poonam Dhillon Misconduct

कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CINTAA के भीतर चल रही कानूनी लड़ाई और कोर्ट के आदेश पर होने वाले चुनाव के बीच एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया कि ऑफिस के कुछ दस्तावेज पूनम ढिल्लों की कार में रखे जा रहे थे और उन्हें इसका वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की गई।

एक वीडियो में कुनिका सदानंद ने मामले को लेकर कहा, “मैं CINTAA की आज की स्थिति देखकर बहुत दुखी हूं। मैंने पिछले 40 साल में किसी कमेटी का ऐसा व्यवहार नहीं देखा।”

कुनिका ने बताया कि उन्हें CINTAA ऑफिस से दस्तावेज हटाए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचीं। उनके मुताबिक, मनीष चतुर्वेदी और प्रीति ने फोन कर बताया कि पिछली कमेटी के लोग जल्दबाजी में कागजात ले जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कहा कि दस्तावेजों को रोकने के लिए चैरिटी कमिश्नर का आदेश जरूरी है। कुनिका के अनुसार, दस्तावेजों को टेंपो से कार्तिक कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस ले जाया जा रहा था।

कुनिका सदानंद ने 'खिलाड़ी', 'बेटा', 'गुमराह' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। पिछले साल वो टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं।कुनिका सदानंद ने ‘खिलाड़ी’, ‘बेटा’, ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। पिछले साल वो टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं।

कुनिका ने कहा कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से जुड़े लोगों ने टेंपो को रोक दिया और दस्तावेजों को CINTAA के ऑफिस में रखकर वहां ताला लगा दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग दस्तावेजों को पूनम ढिल्लों की कार में रख रहे थे। कुनिका के मुताबिक, इसका वीडियो बनाया गया और पुलिस से प्रक्रिया रोकने के लिए कहा गया।

कुनिका ने बताया कि पुलिस ने कुछ दस्तावेज दिखाए, जिनमें कुछ कोर्ट के कागजात थे। उन्होंने कहा कि अगली सुनवाई 16 तारीख को है, इसलिए दस्तावेजों को लॉक करके रखने का सुझाव दिया गया था।

12 तारीख को होने वाला CINTAA चुनाव। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी लड़ रही हैं और वो सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में वोट करने की अपील भी कर रही हैं।12 तारीख को होने वाला CINTAA चुनाव। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी लड़ रही हैं और वो सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में वोट करने की अपील भी कर रही हैं।

उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरे के कथित बयान का भी जिक्र किया। कुनिका के अनुसार, पद्मिनी ने कहा कि वह कागजात सुरक्षित रखने के लिए ले जा रही थीं। कुनिका ने सवाल उठाया कि उन्हें दस्तावेज किससे सुरक्षित रखने थे।

कुनिका ने आरोप लगाया कि पूनम ने एक व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ने की कोशिश की और उन्हें वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया।

कुनिका ने कहा कि पुलिस ने कागजात के एक कार्टन पर ताला लगाने की अनुमति दी और बाद में उस लॉकिंग सिस्टम पर टेप लगाया गया। उन्होंने कहा कि CINTAA के संस्थापकों ने कभी नहीं सोचा होगा कि संगठन में ऐसी स्थिति आएगी।

गुरुवार को CINTAA के मुंबई कार्यालय में दोनों गुटों पूनम ढिल्लों खेमा और उपासना सिंह-FWICE खेमा के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कानूनी दस्तावेजों को कथित तौर पर कार्यालय से बाहर ले जाने और चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

अगस्त की शुरुआत में पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह के नेतृत्व वाले गुटों के बीच मतभेद के बाद CINTAA (सिने और टीवी कलाकार संघ) की कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। जिनमें से 8 निर्वाचित सदस्य थे। इसके बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने 12 सितंबर को CINTAA के नए चुनाव कराने की घोषणा की।

11 में से मुख्य 8 सदस्य ऐसे थे, जो जनता/कलाकारों द्वारा चुनकर कार्यकारिणी समिति में आए थे।11 में से मुख्य 8 सदस्य ऐसे थे, जो जनता/कलाकारों द्वारा चुनकर कार्यकारिणी समिति में आए थे।

पूनम ढिल्लों के नेतृत्व वाले गुट ने 25 अगस्त को दिंडोशी सत्र न्यायालय में चुनाव की वैधता को चुनौती दी थी। 8 सितंबर को अदालत ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद वह इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव होने पर उसके परिणाम मामले के अंतिम फैसले के अनुरूप होंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उपासना सिंह ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने का पूरा विश्वास था। उन्होंने बताया कि CINTAA के इतिहास में पहली बार 51 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उनका कहना है कि कार्यकारी समिति के भंग होने के बाद कार्यकारी आम बैठक में लिए गए फैसले अमान्य हैं।

FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि अदालत ने 12 सितंबर को चुनाव कराने की अनुमति दी है और चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक CINTAA के सोशल मीडिया खातों को निलंबित करने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में वर्सोवा और अंबोली पुलिस स्टेशनों को भी पत्र लिखा गया है। CINTAA के बैंक खाते भी चुनाव परिणाम आने तक फ्रीज किए गए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Rohit Chandel Released From Jail In POCSO Case | Mumbai News POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे,…

    रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Singh Airport Look | Pralay Movie Secret Appearance Photo रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी…

    You Missed

    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 0 views
    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 1 views
    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    Nationwide Increase in Reported Human Rabies Exposures: Rabies Post-exposure Prophylaxis Administration

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Nationwide Increase in Reported Human Rabies Exposures: Rabies Post-exposure Prophylaxis Administration

    रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ