NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • CK Naidu Trophy | Virat Jaiswal Named Indian Railway U 23 Team Captain

NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारीगणेश पाण्डेय । गोरखपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर रेलवे के युवा क्रिकेटर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ी विराट जायसवाल का चयन भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि विराट को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के विशाल पांडेय को भारतीय रेलवे अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। भारतीय रेलवे की अंडर-23 टीम कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।

प्रतियोगिता के मुकाबले 12 से 15 अक्टूबर तक राजकोट और 19 से 22 अक्टूबर तक बोकारो में खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में विराट जायसवाल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

लगातार बेहतर प्रदर्शन का मिला फायदा

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के जरिए अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ उन्नत स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की टीम में जगह मिल रही है।

विराट जायसवाल का भारतीय रेलवे की अंडर-23 टीम में चयन और कप्तानी मिलना पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, विशाल पांडेय को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मिलने से भी रेलवे के खेल विभाग में उत्साह है।

अधिकारियों ने दी बधाई

विराट जायसवाल और विशाल पांडेय की उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं नरसा अध्यक्ष अनुज मित्तल, नरसा महासचिव अक्षय मिश्रा, क्रिकेट सचिव राहुल गुप्ता, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, क्रिकेट कोच रंजीत यादव समेत नरसा के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विराट जायसवाल अपनी कप्तानी में भारतीय रेलवे की अंडर-23 टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही विशाल पांडेय टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

    Hindi News Local Haryana Sonipat Ankit Baliyan Murder Case | Shamli Police CCTV Viral Rohit Ladla Arrest फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले…

    ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Dupahiya Web Series | Renuka Shahane & Sparsh Srivastava Interview भास्कर इंटरव्यूट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श…

    You Missed

    Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

    NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

    Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 3 views
    Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

    फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 3 views
    फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

    Lito Sousa dies, influencer and Palmeiras fan

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views