एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • CM Vijay & Trisha Krishnan Visit Ajith Kumars Home | Condolence

एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं।

मोहिनी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह चेन्नई के बेसंत नगर श्मशान घाट में हुआ। उनका पार्थिव शरीर इंजामबक्कम स्थित आवास से बेसंत नगर श्मशान घाट लाया गया।

अजित ने मां के पार्थिव शरीर को अपने कंधे पर उठाकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्में अजित के भाई अनिल कुमार द्वारा संपन्न कराई गईं।

अजित ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया।अजित ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया।

मुख्यमंत्री विजय अजित के घर पहुंचे

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद अजित चेन्नई पहुंचे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने अजित और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शनिवार शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अजित के घर पहुंचे। दोनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक्टर सरथकुमार, नासिर, डायरेक्टर शंकर, ए.एल. विजय, शिवा सहित कई फिल्मी हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

मुख्यमंत्री विजय ने अजित कुमार को गले लगाकर सांत्वना दी।मुख्यमंत्री विजय ने अजित कुमार को गले लगाकर सांत्वना दी।तृषा ने भी अजित को गले लगाया और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।तृषा ने भी अजित को गले लगाया और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

मोहिनी मणि के निधन पर सीएम विजय ने कहा कि उन्हें अपने प्रिय मित्र और एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी अम्मैयार के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अजित के पिता का 2023 में निधन हुआ था

अजित कुमार साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर हैं। उन्होंने ‘काधल कोट्टई’, ‘वाली’, ‘दीना’, ‘बिल्ला’, ‘मंकथा’, ‘विश्वासम’ और ‘वलिमै’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

अजित के पिता पी. सुब्रमण्यम केरलम के पलक्कड़ के रहने वाले तमिल ब्राह्मण थे। उनका निधन साल 2023 में हुआ। वहीं उनकी मां मोहिनी सिंधी समुदाय से थीं और कोलकाता की रहने वाली थीं।

अजित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई अनूप कुमार न्यूयॉर्क में स्टॉकब्रोकर हैं, जबकि छोटे भाई अनिल कुमार एक बिजनेसमैन हैं।

अजित ने साल 2000 में एक्ट्रेस शालिनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अमरकलम’ के सेट पर हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी अनुष्का और बेटा अद्विक हैं।

परिवार के साथ अजित की पुरानी तस्वीर।परिवार के साथ अजित की पुरानी तस्वीर।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’: एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

    एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, VIDEO: पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे

    पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे|आगरा,Agra - Dainik Bhaskar0:28Play videoPlay videoआगरा

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तान्या मित्तल को अमीर पति नहीं चाहिए: बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं

    बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Police Raid: Illegal Fireworks Godown Seized, 2 Arrested हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग…

लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

Hindi News Local Uttar pradesh Sonbhadra Sonbhadra Illegal Liquor Smuggling Case | Police Arrest Two Smugglers लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार,…

You Missed

Why Chuck Lorre Felt Vindicated After Anna Faris Left Mom

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
Why Chuck Lorre Felt Vindicated After Anna Faris Left Mom

हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 3 views
Advancing subseasonal forecasting with machine learning – Nature

लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
लौहरी-ड्रिंक की पेटियों के नीचे मिली 65 लाख की शराब:हिमाचल के 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में करना था सप्लाई

Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 3 views
Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश