CM योगी अयोध्या-गोंडा में आज 8 घंटे रहेंगे:रामायण वैक्स म्यूजियम समेत 371 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Cm Yogi Today Ayodhya Gonda Visit Ram Mandir Inaugurates Projects Live Updates

CM योगी अयोध्या-गोंडा में आज 8 घंटे रहेंगे:रामायण वैक्स म्यूजियम समेत 371 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगेअयोध्या7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 8 घंटे तक अयोध्या और गोंडा में रहेंगे। वह धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने के साथ दोनों जिलों में कुल 669 करोड़ रुपए की 371 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम का कार्यक्रम सुबह रुदौली स्थ

.

मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मां कामाख्या धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह 1857 की महान वीरांगना झलकारी बाई की 22 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा में 378 करोड़ रुपए की 126 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 73 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। नगर पंचायत कामाख्या धाम की करीब 20 करोड़ रुपए की परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं।

सीएम योगी का दौरा अयोध्या के रामायण वैक्स म्यूजियम के उद्घाटन के साथ समाप्त होगा।सीएम योगी का दौरा अयोध्या के रामायण वैक्स म्यूजियम के उद्घाटन के साथ समाप्त होगा।

गोंडा में होगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा

दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री गोंडा आयुक्त सभागार पहुंचेंगे, जहां देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग की पुरानी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और नई योजनाओं पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 2:55 बजे मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर में चल रही चंदा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष महत्व का माना जा रहा है।

जैन मंदिर और महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे रायगंज स्थित ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मणिराम दास छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।सीएम योगी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

रामायण वैक्स म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसी परिसर में मुख्य समारोह में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के लिए 291 करोड़ रुपए की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में रामायण वैक्स म्यूजियम, जोनल कार्यालय भवन, 10 ओपन जिम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट स्कूल शामिल हैं। वहीं नई योजनाओं में माझा जमथरा पंपिंग स्टेशन, जल निकासी के लिए नालों का निर्माण, 74 बेड का वर्किंग वुमन हॉस्टल, 17.83 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

Hindi News Local Uttar pradesh Rahul Gandhi CEC Controversy & Akhilesh Yadav BJP Statement | News Update मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से…

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Controversy | Veer Pahariya Tara Sutaria Concert Advice वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले…

You Missed

Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप