'₹370 बिरयानी' पर कॉमेडियन-वेब डेवलपर को नहीं मिली माफी:गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram
  • Pranit More Rs 370 Biryani Joke Controversy; Himanshu Jangra NCW | Gurugram News

‘₹370 बिरयानी’ पर कॉमेडियन-वेब डेवलपर को नहीं मिली माफी:गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहींगुरुग्राम19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 अप्रैल को हिमांशु जांगड़ा ने प्रणीत मोरे के शो में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। - Dainik Bhaskar12 अप्रैल को हिमांशु जांगड़ा ने प्रणीत मोरे के शो में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई ‘₹370 की बिरयानी’ टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोमवार शाम ACP विष्णु प्रसाद दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली स्थित महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे।

सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मामले के तीनों आरोपियों- प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए।

वहीं, ACP विष्णु प्रसाद ने बताया, “हमें 22 जून को आयोग से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे। हमने ईमेल के माध्यम से उन्हें समय पर सूचना दे दी थी। सभी को आयोग के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस संबंध में डीएलएफ फेज-2 थाने में FIR दर्ज की जा चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इसलिए थोड़ा समय दीजिए।”

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र के ACP विष्णु प्रसाद राष्ट्रीय महिला आयोग में सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए।गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र के ACP विष्णु प्रसाद राष्ट्रीय महिला आयोग में सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए।

12 अप्रैल को शो में टिप्पणी की थी

12 अप्रैल को गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो आयोजित किया गया था। शो के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र किया।

हिमांशु ने कहा था कि उन्होंने एक महिला के साथ डेट पर करीब 360-370 रुपए की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। इसके बाद उन्होंने महिला को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे। हिमांशु की इस टिप्पणी पर कॉमेडियन प्रणित मोरे हंस पड़े। उन्होंने इसे “पीक गुरुग्राम कंटेंट” बताया और मजाकिया जवाब देने पर हिमांशु को इनाम राशि भी दी। शो का यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कंपनी ने हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान करने वाला बताया और इसका विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। विवाद के बीच हिमांशु जांगड़ा की कंपनी स्टारविक डिजाइन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में कही गई बातें आपत्तिजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही चाहती है कि इस तरह की सोच युवाओं को प्रभावित करे।

वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और हरियाणा पुलिस से रिपोर्ट मांगी। आयोग की शिकायत पर गुरुग्राम के DLF फेज-2 थाने में FIR दर्ज की गई।

प्रणीत मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी।प्रणीत मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी।

अब जानिए विवाद के बाद प्रणीत और हिमांशु ने क्या कहा….

प्रणीत ने कहा- लोग मुझसे नफरत कर रहे

प्रणीत मोरे ने वीडियो जारी कर कहा- ₹370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद मुझे लोग काफी नफरत कर रहे थे। मैं इसका हकदार हूं। शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे मैं भी माहौल में बह गया और सही फैसला नहीं ले पाया। मैं चाहता तो उसे तभी रोक सकता था या विरोध कर सकता था, लेकिन ऐसा न करके मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं।

हिमांशु ने कहा- मेरी कहानी पूरी सच नहीं थी

हिमांशु जांगड़ा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने उस दिन जिस लड़की का जिक्र किया था, मैंने उसे सच में डेट किया था, लेकिन शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। मैंने कहानी के कुछ हिस्सों को मनोरंजन के उद्देश्य से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। कुछ शब्दों का इस्तेमाल गलत था और इसके लिए माफी मांगता हूं। मेरी ऐसी कोई सोच या मंशा नहीं थी। मैंने हमेशा अपनी महिला सहकर्मियों के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गुरुग्राम हाईवे पर गुंडागर्दी, दो गुटों में चले लात-घूंसे Video: राहगीरों ने तमाशा देख बनाई वीडियो; पुलिस को नहीं दी शिकायत

    राहगीरों ने तमाशा देख बनाई वीडियो; पुलिस को नहीं दी शिकायत|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में 2.36 लाख के चालान वाली बाइक जब्त: 107 बार कट चुके चालान; हेलमेट और HSRP न होने पर खुला राज

    107 बार कट चुके चालान; हेलमेट और HSRP न होने पर खुला राज|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskarगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में राजीव चौक अंडरपास में घायल मिला व्यक्ति: इलाज के दौरान तोड़ा दम, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार

    इलाज के दौरान तोड़ा दम, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskarगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में अवैध सट्टा ठिकानों पर CM फ्लाइंग की रेड: मौके से 10 आरोपी पकड़े; आसपास के लोग और दुकानदार थे परेशान

    0:34Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला