NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Dashrath Prasad Wins 5 Medals In RPF Badminton Championship | Mumbai News

NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दीगोरखपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे सुरक्षा बल के जवान ड्यूटी के दौरान रेलवे यात्रियों और संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

.

मुंबई में आयोजित 42वीं अखिल भारतीय RPF बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पूर्वोत्तर रेलवे का नाम रोशन हुआ है।

मुंबई में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर की सभी क्षेत्रीय रेलों के RPF खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने विभिन्न आयु वर्ग और युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने कई मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किए।

50+ पुरुष एकल में कांस्य पदक

दशरथ प्रसाद ने 50+ पुरुष एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उम्र के इस वर्ग में उन्होंने अपनी फिटनेस, अनुभव और खेल कौशल का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने पोडियम पर जगह बनाई।

ममता यादव के साथ मिक्स्ड डबल में रजत

45+ मिक्स्ड डबल वर्ग में दशरथ प्रसाद ने पूर्वोत्तर रेलवे की उप निरीक्षक ममता यादव के साथ जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया। दोनों ने तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी दशरथ प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अलग-अलग वर्गों में लगातार मुकाबले खेलने के बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा और प्रतियोगिता में कुल पांच पदक जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियों में इजाफा किया।

RPF की ड्यूटी के साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन

पूर्वोत्तर रेलवे के RPF जवान रेलवे परिसरों, ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी लगातार भाग लेते हैं। रेलवे की ओर से कर्मचारियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। दशरथ प्रसाद की उपलब्धि इसी का उदाहरण है कि सुरक्षा जैसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले RPF कर्मी खेल के मैदान में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

IG ने दी बधाई

निरीक्षक दशरथ प्रसाद की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/RPF सत्य प्रकाश ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

Hindi News Local Punjab Amritsar Amritsar Influencer Mad Sandhu Murder Case | Reels Troll Controversy पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने…

‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Revealed Why He Hesitated To Host Das Ka Dum | Salim Khan Advice ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं…

You Missed

Dodgers’ Max Muncy: Sitting for Game 2

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 0 views
Dodgers’ Max Muncy: Sitting for Game 2

NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 3 views
NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 3 views
Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

All eyes need to be on Tre’ Harris in Chargers’ Week 4 matchup vs. Seahawks

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 5 views

  • 4 views
‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला