DDU में डायरेक्ट एडमिशन 9 जुलाई से:30 से अधिक विषयों के नहीं होंगे एंट्रेंस एग्जाम, सीट से कम आए आवेदन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • DDU Gorakhpur Entrance Exam Update | Direct Admission July 9

DDU में डायरेक्ट एडमिशन 9 जुलाई से:30 से अधिक विषयों के नहीं होंगे एंट्रेंस एग्जाम, सीट से कम आए आवेदनआंचल द्विवेदी। गोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के 42 कोर्सेज के लिए एंट्रेंस एग्जाम 30 जून से शुरू होने वाले हैं। साथ ही ऐसे सब्जेक्ट्स जिनमें एंट्रेंस एग्जाम नहीं कराया जाएगा। उनकी डायरेक्ट एडमिशन प्रॉसेस 9 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

.

यह जानकारी देते हुए एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स रिलेटेड डिपार्टमेंट में में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होंगे और ऑनलाइन फीस पेमेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन सब्जेक्ट्स में सीट की तुलना में कम एप्लीकेशन कम आए हैं, उनकी परीक्षाएं नहीं हो रही।

इन कोर्सेज में नहीं होंगे एंट्रेंस एग्जाम इनमें मुख्य रूप से बीएचएमसीटी, बीएससी गृहविज्ञान, बीसीए(इंटरनेट ऑफ थिंग्स), सर्टिफिकेट कोर्स इन जीएसटी, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश,सर्टिफिकेट इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट,डिप्लोमा इन ज्योतिष,वस्तु एंड कर्मकांड, एम टेक, एम एस, एम ए प्राचीन इतिहास,अर्थशास्त्र,गृहविज्ञान, एमएजेएमसी, दर्शनशास्त्र, दृश्यकला, मंचकला, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, सांख्यिकी, उर्दू,योग, एनएचएमसीटी, एमएससी गृहविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंसेज, फॉरेंसिक साइंसेज, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी और पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलोजी, पीजी डिप्लोमा इन कैपिटल मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रम शामिल हैं।

13 हजार एडमिट कार्ड डाउनलोड हुए उधर 42 कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा 30 जून से शुरू होगी जो 13 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। इनमें लगभग 32 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। 27 जून से सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र पोर्टल पर जारी कर दिये गये थे। रविवार शाम तक 13 हजार अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिये थे।

प्रवेश परीक्षायें 30 जून से शुरू होकर 13 जुलाई तक तीन पालियों में होना है। पहली पाली सुबह 09.00 बजे से 11.00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक और तीसरी पाली शाम 03.00 बजे से 05.00 तक है।

परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वि०वि० के मुख्य द्वार के बगल में बने साईकिल स्टैण्ड में अपने वाहन को पार्किंग करके ही परीक्षा केन्द्र तक जायें।

परीक्षा में अपने साथ किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग, मोबाईल, स्मार्ट घड़ी, आदि को लेकर जाना पूरी तरह बैन है। साथ ही नियंता कार्यालय के प्रापर्टी काउन्टर पर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को अपना मोबाईल, बैग जमा करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री मिलेगी।

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सत्रारम्भ के साथ ही सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी ताकि ऐसे विभागों में प्रवेश पूर्ण करके इसी माह कक्षाएं शुरू कर दी जायें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

Hindi News Entertainment Bollywood Kumar Sanu On Dubai Performance With Dawood Ibrahim & Abu Salem दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो…

नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने पर कंगना की सफाई:बोलीं- जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं; यह लव स्टोरी खत्म कब होगी?

Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Statement On Naseeruddin Shah Controversy | Bollywood News नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने पर कंगना की सफाई:बोलीं- जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे…

You Missed

Royals Sign Craig Kimbrel

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 0 views
Royals Sign Craig Kimbrel

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 0 views
दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

FC Dallas vs Toluca : Lineup notes 📝

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
FC Dallas vs Toluca : Lineup notes 📝

नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने पर कंगना की सफाई:बोलीं- जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं; यह लव स्टोरी खत्म कब होगी?

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने पर कंगना की सफाई:बोलीं- जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं; यह लव स्टोरी खत्म कब होगी?

Preview | LAFC vs. Querétaro – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 3 views
Preview | LAFC vs. Querétaro – Leagues Cup 2026 – Phase One | Los Angeles Football Club

कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी:डांस शो से बाहर किया, आज भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में सीता बनीं

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 3 views
कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी:डांस शो से बाहर किया, आज भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में सीता बनीं