'दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी':प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Deepika Padukone Spirit Film Controversy | Pranay Reddy Vanga Statement

‘दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी’:प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था।

उन्होंने बताया कि दीपिका ने भारी फीस के साथ फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी। जब मेकर्स ने उनकी मांग नहीं मानी और दूसरे ऑप्शन तलाशना शुरू किया, तो एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक कर दी।

‘10% हिस्सेदारी मांगी, फिर कहानी लीक कर दी’ प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि उनके भाई संदीप रेड्डी वांगा लगभग डेढ़ साल से दीपिका को फिल्म में लेने के लिए बातचीत कर रहे थे। लेकिन दीपिका ने ज्यादा फीस के साथ-साथ 10 प्रतिशत प्रॉफिट शेयर की शर्त रख दी।

प्रणय ने कहा कि मेकर्स के बजट में यह मांग सही नहीं बैठ रही थी। जब मेकर्स ने किसी दूसरे स्टार को कास्ट करने पर विचार शुरू किया, तो दीपिका ने फिल्म का प्लॉट लीक कर दिया। प्रणय के मुताबिक, कहानी लीक होने से संदीप काफी नाराज हुए थे।

फिल्म 'स्पिरिट' के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा।फिल्म ‘स्पिरिट’ के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा।

‘यह कौन सा फेमिनिज्म है, कहानी लीक कर देना?’ प्रणय रेड्डी वांगा ने इंटरव्यू में बिना नाम लिए दीपिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी एक्टर को कहानी सुनाते समय मेकर्स उन पर पूरा भरोसा करते हैं और दोनों के बीच एक अनकहा एग्रीमेंट होता है।

प्रणय ने सवाल उठाया कि किसी यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेकर्स की सालों की मेहनत वाली कहानी लीक कर देना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को साइन किया गया है।

दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर दीपिका पादुकोण का रुख अलग रहा है। 2025 में CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वे अपनी लड़ाई हमेशा चुपचाप लड़ती हैं, लेकिन किसी वजह से बातें बाहर आ जाती हैं।

'स्पिरिट' के लीड एक्टर प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण।‘स्पिरिट’ के लीड एक्टर प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण।

ईद 2027 पर सलमान की फिल्म से होगा क्लैश विवादों के बीच मेकर्स ने फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट भी तय कर दी है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह एक्शन फिल्म 5 मार्च 2027 को ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।

दरअसल, ईद पर ही सलमान खान और नयनतारा की नई फिल्म (SVC 63) भी रिलीज होने वाली है। वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का संभावित नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है।

दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पति रणवीर:ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और वाइड-लेग जींस में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Spirit Movie Controversy | Sandeep Reddy Vanga Update दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर…

    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत

    Hindi News Entertainment Bollywood Delhi High Court Order | Janhvi Kapoor Obscene Content URLs Removed जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश…

    You Missed

    ‘No hiding from it’ – Blackburn Rovers favourite’s honest Ewood Park admission

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 0 views
    ‘No hiding from it’ – Blackburn Rovers favourite’s honest Ewood Park admission

    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 3 views
    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    Premier League LIVE: Build-up, team news, live text, radio & score updates as it happens from across the Premier League

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    Premier League LIVE: Build-up, team news, live text, radio & score updates as it happens from across the Premier League

    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 4 views
    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत

    El Niño set to be ‘strongest in living memory’, says Met Office

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    El Niño set to be ‘strongest in living memory’, says Met Office

    उन्नाव में तैनात तहसीलदारों का तबादला:पति-पत्नी देवेंद्र और स्नेहा हरदोई भेजे गए, धीरज का फतेहपुर ट्रांसफर

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    उन्नाव में तैनात तहसीलदारों का तबादला:पति-पत्नी देवेंद्र और स्नेहा हरदोई भेजे गए, धीरज का फतेहपुर ट्रांसफर