CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy | Actress Argument Video

CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में चल रहे CJP प्रदर्शन के दौरान एक बच्चे की मौत का दावा करने पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भड़क गईं।

दरअसल, नई दिल्ली में ANI के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से एक शख्स कहता है, ‘एक बच्चे की डेथ भी हो गई है मैम।’

इस पर कुनिका तुरंत जवाब देतीहैं, ‘नहीं, नहीं… कोई डेथ नहीं। मैंने पुलिस से पूछा है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। गलत-गलत बात मत फैलाइए।’

कुणिका की पुलिसकर्मी से बहस हुई कुनिका सदानंद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी एक पुलिसकर्मी के साथ बहस होती नजर आ रही है। वीडियो में कुनिका और उनके साथ मौजूद लोग आगे जाने की अनुमति मांगते दिखते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक देती है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होती है।

गौरतलब है कि कुनिका सदानंद ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। वहीं, रविवार को जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की भी एक्ट्रेस ने आलोचना की।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, ‘आज जो तस्वीरें हमने देखीं, वे किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देने के लिए काफी हैं। अभिजीत दीपके को डिटेन किया गया, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज हुआ, टियर गैस छोड़ी गई और हां, गुस्सा आना बिल्कुल स्वाभाविक है, लेकिन मैं हाथ जोड़कर एक बात कहना चाहती हूं। प्लीज अपना गुस्सा किसी भी हिंसा में मत बदलने दीजिए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह वही पल होता है, जहां एक जन-आंदोलन की असली परीक्षा होती है। पुलिस को गाली मत दीजिए, पत्थर मत उठाइए, किसी भी तरह की तोड़-फोड़ मत कीजिए, क्योंकि जिस पल प्रोटेस्ट वायलेंट दिखने लगता है, उसी पल असली मुद्दा पीछे चला जाता है। और जिस मुद्दे के लिए आप इतनी दूर आए हैं, इतने दिन से बैठे हैं, वह दब जाता है।’

कुणिका ने सरकार पर सवाल उठाए

पीटीआई के साथ बातचीत में कुनिका ने कहा, “एक महीने से भी ज्यादा हो गया है। नीट पेपर लीक हुए भी कितना टाइम हो गया है। सरकार को कुछ तो संज्ञान लेना चाहिए। आप अपना मानसून सत्र शुरू कर रहे हैं। कुछ तो पता चलता हमें, ताकि तसल्ली होती कि आप इस पर डिस्कस करने वाले हैं, लेकिन आज जब डिस्कशन शुरू हुआ, तो आपने पार्लियामेंट का सेशन ही रद्द कर दिया। एक इंसान को लोकतंत्र में अपनी जान देनी पड़ेगी, उसके बाद ही आप सुनेंगे या उसके बाद भी नहीं सुनेंगे, क्योंकि हम ये भी देख चुके हैं।’

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे।

संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें….

संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।

यह खबर भी पढ़ें….

CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे: दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

    दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की सेलेब्स ने की आलोचना: सलमान के जीजा आयुष बोले- प्रदर्शन में लाठीचार्ज दुखद; भूमि पेडनेकर, अनुराग कश्यप ने भी जताई नाराजगी

    सलमान के जीजा आयुष बोले- प्रदर्शन में लाठीचार्ज दुखद; भूमि पेडनेकर, अनुराग कश्यप ने भी जताई नाराजगी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:11Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लंदन में लड़खड़ाए अक्षय कुमार; गिरते-गिरते बचे: देख सैफ अली खान और तैमूर हंस पड़े; भारत-इंग्लैंड का मैच देखने गए थे

    देख सैफ अली खान और तैमूर हंस पड़े; भारत-इंग्लैंड का मैच देखने गए थे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूनिदा फाजली पर डॉक्यूमेंट्री ‘मैं निदा’ को नेशनल अवॉर्ड: प्रोड्यूसर ने बताया- शायर को एक शेर की वजह से पाकिस्तान में लोगों ने घेर लिया था

    3:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Hindi News Local Haryana Panipat Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement | Haryanvi Influencer News बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के…

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

You Missed

Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 0 views
Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 2 views
बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद