'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Delhi HC Notice To Salman Khan Over Kala Hiran Film Controversy

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ फिल्म के प्रड्यूसर अमित जानी की याचिका पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मंगलवार को जवाब मांगा है।

फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सलमान खान की फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दायर किए गए अलग-अलग मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' फिल्म पर सलमान खान की छवि खराब करने का आरोप है।‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ फिल्म पर सलमान खान की छवि खराब करने का आरोप है।

निर्माताओं का तर्क- एक ही मुद्दे पर दो केस नहीं चल सकते

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने निर्माताओं के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को नोटिस जारी किया है। फिल्म निर्माता अमित जानी ने कोर्ट में दलील दी कि इसी विवाद से जुड़ा एक मामला एक्टर की दायर की गई पिछली याचिका के रूप में हाईकोर्ट में पहले से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दोनों मामले एक ही फिल्म, उसके प्रचार सामग्री और एक्टर के व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े हैं, इसलिए एक ही मुद्दे पर दो अलग-अलग मुकदमे चलाना ठीक नहीं है। इस पर कोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा है।

फिल्म के लीड रोल को सलमान खान से प्रेरित दिखाया गया है।फिल्म के लीड रोल को सलमान खान से प्रेरित दिखाया गया है।

जानिए क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद?

  • सलमान खान ने फिल्म के खिलाफ अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए मुकदमा दायर किया था। सलमान खान ने कोर्ट से कहा था कि कोई भी उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, चेहरे या पहचान का इस्तेमाल न करे। 11 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने उनके पक्ष में अस्थायी रोक लगा दी थी।
  • इसके बाद सलमान ने कोर्ट में एक और अर्जी दी कि ‘काला हिरण’ नाम की इस खास फिल्म की रिलीज पर भी तुरंत अलग से रोक लगाई जाए।
  • 27 जुलाई को कोर्ट ने सलमान की शिकायत पर इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से फिल्म का टीजर और उससे जुड़े पोस्ट हटाने का आदेश दिया था।
  • फिल्म के प्रड्यूसर का तर्क है कि फिल्म तो अभी रिलीज के लिए तैयार ही नहीं है, क्योंकि इसे न तो सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिला है और न ही इसका ऑफिशियल ट्रेलर आया है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म काला हिरण के मेकर्स

फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता।

कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं।

इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

1998 से जुड़ा है काला हिरण शिकार का मामला

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हुआ था। सलमान के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि इस मामले से जुड़े चार केसों में से तीन में वे बरी हो चुके हैं, जबकि एक केस में मिली सजा पर अभी राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में अपील पेंडिंग है। ऐसे में फिल्म के जरिए किसी समुदाय को भड़काने की कोशिश हो रही है, जिससे निष्पक्ष ट्रायल के अधिकार पर बुरा असर पड़ सकता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Crackdown: Illegal Firecrackers Seized In Incholi | Diwali 2026 मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस…

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Dhood Rajasthani Film Trailer Launch Jaipur | Actor Yashpal Sharma ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी…

    You Missed

    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    Raiders fan takes shot at Taylor Swift’s looks with sign at Chiefs game, shredded NFL refs & parents gone wild

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Raiders fan takes shot at Taylor Swift’s looks with sign at Chiefs game, shredded NFL refs & parents gone wild

    'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75