हाईवे पर कल से भारी वाहनों का प्रवेश बंद:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 11 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad

हाईवे पर कल से भारी वाहनों का प्रवेश बंद:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 11 अगस्त तक रहेगा डायवर्जनमुरादाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 6 अगस्त 2026 की दोपहर 02:00 बजे से लागू होकर 11 अगस्त 2026 की शाम 05:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) पर मालवाहक और भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा।

पुलिस ने दिल्ली, मेरठ, बरेली, लखनऊ, रामपुर और बिजनौर जाने वाले वाहनों के लिए व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। मुरादाबाद शहर सीमा के भीतर किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बरेली और लखनऊ मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन गांगन तिराहा, मैनाठेर, सिरसी और सम्भल होते हुए गंवा रोड से खिरनी कट पहुंचेंगे। यहां से वे गंगा एक्सप्रेस-वे का उपयोग कर सकेंगे।

दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को गांगन तिराहा से सम्भल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़-गाजियाबाद के रास्ते भेजा जाएगा। मेरठ जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से हापुड़ होकर मुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, चन्दौसी चौराहा और गंगा एक्सप्रेस-वे का वैकल्पिक मार्ग भी खुला रहेगा।

रामपुर जाने वाली बसें आजादनगर, कुन्दरकी, बिलारी और शाहबाद होकर चलेंगी। वहीं, बिजनौर जाने वाली समस्त बसें प्रेम वण्डरलैण्ड, रामपुर दौराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर और धामपुर के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेंगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय आवश्यकताओं और भीड़ के दबाव को देखते हुए इन डायवर्जन रूटों के समय में बदलाव भी किया जा सकता है। आम जनता से अपील की गई है कि वे इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • पीएसी शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन 23वीं वाहिनी का दबदबा: 23 वीं वाहिनी पीएसी के पीसी थैतम पंवार बने ‘सर्वोच्च लक्ष्य भेदक’

    23 वीं वाहिनी पीएसी के पीसी थैतम पंवार बने 'सर्वोच्च लक्ष्य भेदक'|मुरादाबाद,Moradabad - Dainik Bhaskarमुरादाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुरादाबाद में छुट्टी के दिन खुले मिले 8 स्कूल: चेहल्लुम की छुट्टी पर चलीं क्लासें, डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

    चेहल्लुम की छुट्टी पर चलीं क्लासें, डीआईओएस ने जारी किया नोटिस|मुरादाबाद,Moradabad - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoमुरादाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुरादाबाद में तीन इंस्पेक्टरों के तबादले: सिविल लाइंस, नागफनी समेत अहम थानों में बदले प्रभारी

    सिविल लाइंस, नागफनी समेत अहम थानों में बदले प्रभारी|मुरादाबाद,Moradabad - Dainik Bhaskar0:21Play videoPlay videoमुरादाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मुरादाबाद में झाड़ियों में लहूलुहान मिली मासूम बच्ची: रेलवे हरथला कालोनी में सड़क किनारे पड़ी थी;सिर से बह रहा था खून

    0:26Play videoPlay videoमुरादाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वाया

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Asjlnaklnhadklnflkdnflkdnflkdjf युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वायामुरादाबादकुछ…

अयोध्या में भगवान श्रीचंद्र महाराज का 532 वां प्रकाशोत्सव मना:महंत डॉ भरत दास बोले-उनका जीवन जीवन त्याग, तपस्या, योग, वैराग्य का अनुपम संगम

Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Celebrates 532nd Prakashotsav Of Bhagwan Shrichandra Maharaj अयोध्या में भगवान श्रीचंद्र महाराज का 532 वां प्रकाशोत्सव मना:महंत डॉ भरत दास बोले-उनका जीवन जीवन…

You Missed

How Darren Waller Went From Retirement to Panthers

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 1 views
How Darren Waller Went From Retirement to Panthers

युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वाया

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 1 views
युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वाया

Vikings at Bears Inactives for Week 2 of 2026

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
Vikings at Bears Inactives for Week 2 of 2026

अयोध्या में भगवान श्रीचंद्र महाराज का 532 वां प्रकाशोत्सव मना:महंत डॉ भरत दास बोले-उनका जीवन जीवन त्याग, तपस्या, योग, वैराग्य का अनुपम संगम

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 2 views
अयोध्या में भगवान श्रीचंद्र महाराज का 532 वां प्रकाशोत्सव मना:महंत डॉ भरत दास बोले-उनका जीवन जीवन त्याग, तपस्या, योग, वैराग्य का अनुपम संगम

Kyle Shanahan identifies how 49ers star linebacker Fred Warner still amazes him every single day

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
Kyle Shanahan identifies how 49ers star linebacker Fred Warner still amazes him every single day

'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके

  • By dp
  • September 20, 2026
  • 3 views
'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके