म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कियाअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया जिले के साइबर अपराध की जांच के दौरान एक बैंक खाते में करीब 1.16 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रविवार की रात दो बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, खाते में रकम आने के बाद उसे दूसरे खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया या निकाला गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

साइबर थाने के उप निरीक्षक दीपक पटेल को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सलेमपुर के एक खाते की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि 2 जून से 27 जुलाई के बीच खाते में करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये प्राप्त हुए। रकम आने के बाद उसे दूसरे खातों में भेजने और निकाले जाने की जानकारी जांच में सामने आई है।

चचेरे भाई के प्रॉपर्टी कारोबार की जानकारी पुलिस के अनुसार, संबंधित खाता सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के निजामाबाद निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा के नाम पर है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि ब्रजेश का चचेरा भाई करन शर्मा प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का काम करता है। उसके साथ गोलू और अंगद के काम करने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, खाते के लेनदेन और रकम निकालने का काम गोलू और अंगद करते थे। मामले में ब्रजेश शर्मा, करन शर्मा निवासी निजामाबाद और गोलू व अंगद पाठक, निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

म्यूल अकाउंट की जांच में जुटी साइबर पुलिस साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

साइबर पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल किए जाने के मामलों की लगातार जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ मामलों में लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल रकम मंगाने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसके बदले खाताधारक या बीच में शामिल लोगों को कमीशन मिलने की बात सामने आती है। हालांकि, इस मामले में आरोपियों की भूमिका और खाते में आए 1.16 करोड़ रुपये के स्रोत की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Power Outage | Electricity Supply Restoration Update अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य;…

    You Missed

    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 1 views
    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views