- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Deoria
- Deoria Burglary Case | Retired Teacher House Looted In Lar
रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोरअनुग्रह नारायण शाही | देवरियाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाकर 13.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए। वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। चोरों ने घर के तीन कमरों में सामान खंगाला और बेड के कैबिनेट व अलमारी में रखी नकदी लेकर फर
.
सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार सिंह दशहरा पर्व पर परिवार के साथ देवरिया स्थित अपने दूसरे मकान पर गए थे। गांव वाले घर में उनके भाई और उनकी पत्नी मौजूद थे। चोरी की सूचना मिलने पर अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे और लार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई।
बेड के कैबिनेट में रखे थे 13 लाख रुपए
रामनगर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, चोर घर के तीन कमरों में घुसे और सामान खंगाल दिया। बेड के कैबिनेट में रखे करीब 13 लाख रुपये और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुल 13.50 लाख रुपये की नकदी गायब मिली।
दशहरा पर परिवार के साथ गए थे दूसरे मकान
अजय कुमार सिंह दशहरा के मौके पर परिवार के साथ देवरिया स्थित अपने मकान पर गए थे। गांव वाले मकान में उनके भाई और उनकी पत्नी थे। मंगलवार रात चोरों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह कमरों में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी का पता चला।
मकान में निर्माण के लिए जुटाए थे रुपए
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बैंक से रुपये निकालकर घर में रखे थे। दशहरा के बाद देवरिया स्थित मकान में निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना थी। इसी के लिए नकदी जुटाई गई थी। चोरी के बाद निर्माण कार्य के लिए रखी रकम चली गई। चोरी की जानकारी मिलने पर अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे और लार थाने में तहरीर दी। उन्होंने चोरी का खुलासा करने और नकदी बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



